Search

 
 
 

Chaibasa News: 18 माह से परिवहन व कमीशन राशि नहीं मिलने पर PDS डीलरों में नाराजगी

पश्चिमी सिंहभूम जिला के चक्रधरपुर प्रखंड के जनवितरण प्रणाली (पीडीएस) डीलरों की बैठक शहर के वीरा बाग में आयोजित की गई, जिसमें लंबे समय से लंबित विभागीय समस्याओं पर चर्चाएं हुई. डीलरों ने बताया कि जिले के दूसरे प्रखंडों में परिवहन कार्य ठेकेदारों के माध्यम से संचालित होने के कारण भुगतान नियमित रूप से हो जाता है.
 
पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिला की खबरें

Shambhu Kumar

Chakradharpur: पश्चिमी सिंहभूम जिला के चक्रधरपुर प्रखंड के जनवितरण प्रणाली (पीडीएस) डीलरों की बैठक शहर के वीरा बाग में आयोजित की गई, जिसमें लंबे समय से लंबित विभागीय समस्याओं पर चर्चाएं हुई. डीलरों ने बताया कि जिले के दूसरे प्रखंडों में परिवहन कार्य ठेकेदारों के माध्यम से संचालित होने के कारण भुगतान नियमित रूप से हो जाता है.

 Uploaded Image

पीडीएस डीलरों की बैठक

वहीं, चक्रधरपुर प्रखंड में करीब 165 पीडीएस डीलरों के लिए अब तक किसी परिवहन ठेकेदार की नियुक्ति नहीं की गई है. इसके कारण डीलरों को राशन का उठाव और वितरण अपनी जेब से खर्च कर करना पड़ रहा है. डीलरों ने बताया कि इस समस्या को लेकर वे कई बार संबंधित विभाग को लिखित आवेदन और ज्ञापन सौंप चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई है. 

 

इसे भी पढ़ें:

 

डीलरों ने कहा कि हर महीने राशन वितरण के लिए उन्हें कर्ज लेकर या अन्य स्रोतों से पैसे की व्यवस्था करनी पड़ती है. बैठक में विभाग से लंबित परिवहन एवं कमीशन राशि का शीघ्र भुगतान करने तथा स्थायी समाधान निकालने की मांग की गई. डीलरों ने चेतावनी दी कि यदि मामले में जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो चक्रधरपुर प्रखंड के सभी पीडीएस डीलर प्रखंड स्तरीय हड़ताल पर जाने को विवश होंगे. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही