Search

 
 
 

Chaibasa News: बकरीद को लेकर कराईकेला थाने में शांति समिति की बैठक

पश्चिमी सिंहभूम जिले के कराईकेला थाने में बकरीद को लेकर थाना प्रभारी प्यारे हसन की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई. बैठक में विधायक प्रतिनिधि मिथुन गागराई, बीस सूत्री सदस्य महेश प्रसाद साहू समेत क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, ग्रामीण एवं गणमान्य लोग शामिल हुए.
 

Chakradharpur (Shambhu Kumar): पश्चिमी सिंहभूम जिले के कराईकेला थाने में बकरीद को लेकर थाना प्रभारी प्यारे हसन की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई. बैठक में विधायक प्रतिनिधि मिथुन गागराई, बीस सूत्री सदस्य महेश प्रसाद साहू समेत क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, ग्रामीण एवं गणमान्य लोग शामिल हुए. बैठक में बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं आपसी भाईचारे के साथ मनाने पर चर्चा हुई.


थाना प्रभारी ने सभी लोगों से प्रशासन का सहयोग करने तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील की. थाना प्रभारी प्यारे हसन ने कहा कि बकरीद आपसी प्रेम, भाईचारे और त्याग का पर्व है. सभी लोग मिल-जुलकर शांति एवं सौहार्द के वातावरण में त्योहार मनाएं. किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि या अफवाह की सूचना तत्काल पुलिस को दें. 


उन्होंने कहा कि प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर आवश्यक कदम उठाया जाएगा. बैठक के दौरान पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात व्यवस्था एवं कानून-व्यवस्था को लेकर भी विस्तार से चर्चा हुई. ग्रामीणों ने भी प्रशासन को सहयोग देने का भरोसा दिलाया. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही