Search

 
 
 

Jharkhand News : बाल विवाह पर लगे रोक, मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र विकसित हों- सीएम

हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग की समीक्षा बैठक हुई. बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि बाल विवाह जैसी कुप्रथाओं पर हर हाल में रोक लगाई जाए और इसके लिए जागरूकता अभियान चलाया जाए. उन्होंने गिरिडीह, देवघर और जामताड़ा जैसे जिलों में विशेष अभियान चलाने को कहा.
 
  • सीएम की अध्यक्षता में महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग की समीक्षा बैठक

Ranchi : हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग की समीक्षा बैठक हुई. बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि बाल विवाह जैसी कुप्रथाओं पर हर हाल में रोक लगाई जाए और इसके लिए जागरूकता अभियान चलाया जाए. उन्होंने गिरिडीह, देवघर और जामताड़ा जैसे जिलों में विशेष अभियान चलाने को कहा.

 

मुख्यमंत्री ने मिशन मोड में मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र विकसित करने, जर्जर भवनों में चल रहे केंद्रों को स्थानांतरित करने और सभी केंद्रों में बिजली, पानी और शौचालय की सुविधा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. साथ ही महिलाओं को सखी वन स्टॉप सेंटर और महिला हेल्पलाइन के प्रति जागरूक करने पर भी जोर दिया.

 

बैठक में मुख्यमंत्री सर्वजन पेंशन योजना, मईयां सम्मान योजना, सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना समेत कई योजनाओं की समीक्षा की गई. मुख्यमंत्री ने विभाग में रिक्त पदों पर जल्द नियुक्ति प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश भी अधिकारियों को दिया.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही