Search

 
 
 

Jamshedpur News : जुगसलाई फायरिंग मामले मनीष गिरोह के दो और सदस्य गिरफ्तार

यूनिक कलेक्शन कपड़ा दुकान पर हुई फायरिंग मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस ने मनीष सिंह गिरोह के दो और सदस्यों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में जुगसलाई पांडेय मुहल्ला के सन्नी सिंह उर्फ सन्नी सिंह सरदार और टेल्को मनीफीट के सागर उपाध्याय शामिल हैं.
 
गिरफ्तार आरोपियों के साथ पुलिस अधिकारी.

Jamshedpur : जमशेदपुर के जुगसलाई स्थित नगर परिषद बाजार में यूनिक कलेक्शन कपड़ा दुकान पर हुई फायरिंग मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस ने मनीष सिंह गिरोह के दो और सदस्यों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में जुगसलाई पांडेय मुहल्ला के सन्नी सिंह उर्फ सन्नी सिंह सरदार और टेल्को मनीफीट के सागर उपाध्याय शामिल हैं. पुलिस पूछताछ में दोनों ने खुद को मनीष सिंह गिरोह का सदस्य बताया है और फायरिंग की घटना में शामिल होने की बात स्वीकार की है.

 

 

पुलिस ने बताया कि सन्नी सिंह की निशानदेही पर एक देसी पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं. ज्ञात हो कि 15 मई को पांच अपराधी मरून रंग की वैगनआर कार से यूनिक कलेक्शन दुकान पहुंचे थे. अपराधियों ने रंगदारी मांगने और इलाके में अपना वर्चस्व कायम करने के लिए दुकान पर फायरिंग की थी. पुलिस इस मामले में अभिषेक श्रीवास्तव उर्फ आर्यन, राहुल सिंह उर्फ बड़कू, हरप्रीत सिंह भामराह उर्फ हैप्पी, राहुल सिंह उर्फ गेटलू, बानेश्वर नामता उर्फ मानस और अंकित खटिक उर्फ अंकित सोनकर को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही