Search

 
 
 

Dhanbad News : बासजोड़ा हिंसा को लेकर आजसू का धरना, पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप

आजसू के केंद्रीय सचिव ने आरोप लगाया कि पुलिस पूरे मामले में एकतरफा कार्रवाई कर रही है. घटना से पहले आजसू नेत्री रजनी रवानी लोयाबाद थाना में शिकायत दर्ज कराने गई थीं. शिकायत के बाद उनके घर पर हमला किया गया.
 
रणधीर वर्मा चौक पर धरना देते आजसू के नेता व कार्यकर्ता.

Dhanbad : धनबाद जिले के लोयाबाद थाना क्षेत्र के बासजोड़ा में बीते 20 मई को हुई हिंसक झड़प और गोलीबारी की घटना को लेकर आजसू ने मंगलवार को धनबाद को रणधीर वर्मा चौक पर धरना-प्रदर्शन किया. पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाते हुए पूरे मामले की CBI जांच की मांग की. कहा कि मामले में पुलिस ने केवल आजसू नेताओं व कार्यकर्ताओं को निशाना बनाया. 


धरना को संबोधित करते हुए आजसू के केंद्रीय सचिव ने आरोप लगाया कि पुलिस पूरे मामले में एकतरफा कार्रवाई कर रही है. घटना से पहले आजसू नेत्री रजनी रवानी लोयाबाद थाना में शिकायत दर्ज कराने गई थीं. शिकायत के बाद उनके घर पर हमला किया गया. उन्होंने कहा कि हमले के शिकार लोगों के खिलाफ ही पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दिया. दूसरे पक्ष पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई. निर्दोष कार्यकर्ताओं को झूठे मामलों में फंसाकर जेल भेजा जा रहा है. आजसू नेताओं ने राज्य सरकार और जिला प्रशासन पर सवाल उठाते हुए कहा कि राजनीतिक दबाव में कार्रवाई की जा रही है. 

 


गौरतलब है कि 20 मई को बासजोड़ा में आजसू समर्थकों और दूसरे पक्ष के बीच हिंसक झड़प हुई थी. जिसमें किशुन रवानी की मौत हो गई थी, जबकि आजसू नेता हीरालाल महतो, रजनी देवी समेत कई लोग घायल हुए थे. मामले में पुलिस ने 18 लोगों को आरोपी बनाया है और अब तक 9 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही