Search

 
 
 

Chaibasa News: दुर्गा पूजा को लेकर कराईकेला थाने में शांति समिति की बैठक

Chaibasa News: थाना प्रभारी ने पूजा समितियों के सदस्यों से प्रशासन का सहयोग करने की अपील की. उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा आपसी प्रेम, भाईचारे और सद्भाव का पर्व है. सभी लोग मिल-जुलकर शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में पूजा मनाएं.
 
थाने में शांति समिति की बैठक

Shambhu Kumar 

Chaibasa News: पश्चिमी सिंहभूम जिले के कराईकेला थाना परिसर में दुर्गा पूजा को लेकर सोमवार को शांति समिति की बैठक थाना प्रभारी प्यारे हसन की अध्यक्षता में हुई. बैठक के दौरान पूजा के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने, शांति एवं सौहार्द कायम रखने तथा किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई. 


इसे भी पढ़ें:


थाना प्रभारी ने पूजा समितियों के सदस्यों से प्रशासन का सहयोग करने की अपील की. उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा आपसी प्रेम, भाईचारे और सद्भाव का पर्व है. सभी लोग मिल-जुलकर शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में पूजा मनाएं. उन्होंने पूजा समितियों से निर्धारित नियमों का पालन करने, पूजा पंडालों एवं आयोजन स्थलों पर आवश्यक सावधानी बरतने तथा किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न होने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की.


उन्होंने ने कहा कि कराईकेला पुलिस दुर्गा पूजा के दौरान क्षेत्र में शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह मुस्तैद रहेगी. उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना पुलिस को देने की अपील की.


उपस्थित सदस्यों ने शांतिपूर्ण ढंग से पूजा संपन्न कराने में पुलिस-प्रशासन को सहयोग देने का भरोसा दिलाया. इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि सह मुखिया मिथुन गागराई, महेश प्रसाद साहू, बाबूराम बनरा, अरूप चटर्जी, राजेश नायक, दुलाल सेन, सुभाष कालिंदी, बिट्टू मिश्रा, शंभू महापात्र, पंकज दास सहित शांति समिति के सदस्य एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही