Search

 
 
 

Chaibasa News: उत्तर प्रदेश से भटके फूलचंद को डालसा चाईबासा से मिली मदद, दो भाइयों का हुआ मिलन

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष डालसा मौहम्मद शाकिर एवं सचिव रवि चौधरी के मार्गदर्शन में यूपी निवासी फूलदेव यादव को परिवार से मिलाया गया. जानकारी के मुताबिक, वे पिछले डेढ़ वर्ष से घर से भटकते हुए गुम थे.
 

Sukesh kumar 

Chaibasa: प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष डालसा मौहम्मद शाकिर एवं सचिव रवि चौधरी के मार्गदर्शन में यूपी निवासी फूलदेव यादव को परिवार से मिलाया गया. जानकारी के मुताबिक, वे पिछले डेढ़ वर्ष से घर से भटकते हुए गुम थे. पिछले दिनों उन्हें नोआमुंडी क्षेत्र में पाकर उन्हें टाटा स्टील अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. उनके ठीक हो जाने पर उन्हें डिस्चार्ज कर संचार वृद्धाश्रम झींकपानी में रखवाया गया था.


शनिवार को उत्तर प्रदेश के संत कबीर जिला निवासी उनके भाई सिद्धनाथ यादव को सौंपा गया. मालूम हो कि कुछ दिन पूर्व फूलदेव यादव को अधिकार मित्रों के द्वारा वृद्धाश्रम में दाखिल कराया गया था. लेकिन वहां से भी बिना किसी को बताये वे निकल गए थे और भटकते हुए नोवामुण्डी चले गए. उन्हें पुनः वापस ढूंढने में काफी परेशानी हुई अंततः तीन दिनों के बाद वह मिल पाए. 

 

इसे भी पढ़ें:


इस दौरान उनके घर का पता अधिकार मित्रों ने सोशल मीडिया के माध्यम से ढूंढ निकाला और डालसा से मदद ली. जिससे उनके घर तक इसकी खबर गई, वहां से उनके भाई सिद्धनाथ यादव चाईबासा आए और अपने भाई को अपने साथ लेकर गए. दोनों भाइयों का यह मिलन देखकर सभी भावुक हो गए. इन्हें ढूंढने और मिलाने में पी.एल.वी प्रमिला पात्रों, रेणु देवी और सोमा बोस सहित झींकपानी और किरीबुरू थाना प्रभारी ने अहम भूमिका निभाई.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही