Search

 
 
 

Chaibasa News: चक्रधरपुर में पुलिस ने अवैध बालू लदा ट्रैक्टर किया जब्त

पश्चिमी सिंहभूम जिला के चक्रधरपुर थाना पुलिस ने छापेमारी कर अवैध बालू लदा एक ट्रैक्टर जब्त किया है. बताया जाता है कि देर रात पुलिस को सूचना मिली थी कि पोटका क्षेत्र से अवैध बालू लदा एक ट्रैक्टर नगर परिषद क्षेत्र की ओर आ रहा है. सूचना के आधार पर थाना पुलिस ने जांच अभियान चलाया
 
पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिला की खबरें

Shambhu Kumar

Chakradharpur: पश्चिमी सिंहभूम जिला के चक्रधरपुर थाना पुलिस ने छापेमारी कर अवैध बालू लदा एक ट्रैक्टर जब्त किया है. बताया जाता है कि देर रात पुलिस को सूचना मिली थी कि पोटका क्षेत्र से अवैध बालू लदा एक ट्रैक्टर नगर परिषद क्षेत्र की ओर आ रहा है. सूचना के आधार पर थाना पुलिस ने जांच अभियान चलाया और संदिग्ध ट्रैक्टर को रोककर उसकी जांच की. जांच के दौरान ट्रैक्टर पर बिना वैध दस्तावेज के बालू लदा पाया गया, जिसके बाद उसे जब्त कर थाना परिसर लाया गया.

Uploaded Image
चक्रधरपुर थाना प्रभारी अवधेश कुमार ने बताया कि अवैध खनन एवं बालू के अवैध परिवहन पर लगातार निगरानी रखी जा रही है. उन्होंने कहा कि इस मामले की सूचना खनन विभाग को दे दी गई है और विभागीय नियमों के अनुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. इधर पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध बालू कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है.

 

इसे भी पढ़ें:

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही