Search

 
 
 

Chaibasa News: PM मोदी के दीर्घायु जीवन की कामना, गोपालपुर सरना स्थल में हुई विशेष पूजा-अर्चना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना को लेकर बुधवार को बंदगांव प्रखंड की कराईकेला पंचायत के गोपालपुर स्थित आदिवासी पूजा स्थल (सरना स्थल) पर विशेष पूजा-अर्चना की गई. कार्यक्रम का आयोजन भाजपा जिला अध्यक्ष गुरुचरण नायक के नेतृत्व में किया गया
 

Shambhu Kumar 

Chakradharpur: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना को लेकर बुधवार को बंदगांव प्रखंड की कराईकेला पंचायत के गोपालपुर स्थित आदिवासी पूजा स्थल (सरना स्थल) पर विशेष पूजा-अर्चना की गई. कार्यक्रम का आयोजन भाजपा जिला अध्यक्ष गुरुचरण नायक के नेतृत्व में किया गया, जिसमें देवरी केदार बानरा ने आदिवासी परंपराओं और रीति-रिवाजों के अनुसार पूजा संपन्न कराई.


इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, पूर्व सांसद गीता कोड़ा, भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. विजय सिंह गागराई, जिला महामंत्री तीरथ जामुदा, मंडल अध्यक्ष सुशांत मंडल सहित कई भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे. कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश के सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर खुशी व्यक्त की.


पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने कहा कि यह पूरे देश और भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए गर्व का विषय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लंबे समय तक प्रधानमंत्री पद पर रहकर सेवा देने का रिकॉर्ड बनाया है. 


इस अवसर पर उपस्थित लोगों के बीच मिठाइयों का वितरण किया गया. साथ ही सरना स्थल एवं हरि मंदिर परिसर में पौधारोपण भी किया गया. मौके पर गोरखनाथ बोदरा, विवेक मिश्रा, ललित नारायण ठाकुर, कुश पूर्ति, सिद्धनाथ प्रधान, पुरुषोत्तम प्रधान, गोपाल प्रधान के अलावे स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही