Search

 
 
 

Chaibasa News: छठ महापर्व की तैयारियां शुरू, गेहूं धोकर सुखाने में जुटे श्रद्धालु, शुक्रवार को नहाय-खाय

Chaibasa News: शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व का विधिवत शुभारंभ होगा. दूसरे दिन शनिवार को व्रती खरना करेंगे. इसके बाद रविवार को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया जाएगा. वहीं, सोमवार की सुबह उदयीमान सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा.
 
छठ पर्व को लेकर गेहूं धोकर सुखाती महिला
  • नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय महापर्व का शुभारंभ, शनिवार को खरना  
  • रविवार को अस्ताचलगामी सूर्य को दिया जाएगा अर्घ्य

Shambhu Kumar 

Chaibasa News: लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर पश्चिमी सिंहभूम जिले में तैयारियां शुरू हो गई हैं. शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व का विधिवत शुभारंभ होगा. पर्व को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है. घरों में छठ पूजा की तैयारियां शुरू हो गई हैं. छठ महापर्व के प्रसाद के रूप में बनने वाले पारंपरिक ठेकुआ के लिए श्रद्धालु पूरी नेम-निष्ठा के साथ गेहूं साफ करने, धोने और सुखाने में जुट गए हैं.


इसे भी पढ़ें:


बता दें, चाईबासा जिले के रोरो नदी घाट और चक्रधरपुर के पुरानी बस्ती स्थित छठ नदी घाट पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करते हैं. इन घाटों पर छठ पूजा को लेकर विशेष रौनक रहती है. इसके अलावा मनोहरपुर, जगन्नाथपुर, गोइलकेरा, सोनुवा सहित जिले के अन्य प्रखंडों में भी छठ महापर्व श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाता है.


छठ पूजा के दूसरे दिन शनिवार को व्रती खरना करेंगे. इसके बाद रविवार को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया जाएगा. वहीं, सोमवार की सुबह उदयीमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही चार दिवसीय छठ महापर्व पूरा हो जाएगा. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही