Search

 
 
 

Chaibasa  News: विश्व आदिवासी दिवस को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी तेज

सिंहभूम स्पोर्ट्स एसोसिएशन मैदान में आगामी 9 अगस्त को आयोजित होने वाले विश्व आदिवासी दिवस को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के लिए बुधवार को आयोजन समिति की महत्वपूर्ण बैठक हुई.
 
पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिला की खबरें

Chaibasa (Shambhu Kumar): सिंहभूम स्पोर्ट्स एसोसिएशन मैदान में आगामी 9 अगस्त को आयोजित होने वाले विश्व आदिवासी दिवस को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के लिए बुधवार को आयोजन समिति की महत्वपूर्ण बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष इपिल सामड ने की. बैठक में विभिन्न आदिवासी संगठनों, बुद्धिजीवियों, युवाओं, महिला प्रतिनिधियों और समिति सदस्यों ने भाग लेकर तैयारियों की समीक्षा की.

 

 

इस दौरान कार्यक्रम स्थल, मंच निर्माण, अतिथि स्वागत, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, पंजीकरण, यातायात, पार्किंग, पेयजल, स्वच्छता, चिकित्सा, सुरक्षा और प्रचार-प्रसार की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई.आयोजन को सफल बनाने के लिए विभिन्न उपसमितियों का गठन कर जिम्मेदारियां सौंपी गईं.अध्यक्ष इपिल सामड ने कहा कि विश्व आदिवासी दिवस केवल उत्सव नहीं, बल्कि आदिवासी समाज की अस्मिता, संस्कृति, इतिहास और संघर्ष का प्रतीक है.

 

यह नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने तथा सामाजिक एकता, शिक्षा और जागरूकता को बढ़ावा देने का सशक्त मंच है.समिति ने निर्णय लिया कि इस वर्ष आयोजन का केंद्र आदिवासी सांस्कृतिक विरासत होगी. पारंपरिक वेशभूषा, लोकगीत, लोकनृत्य, कला और सांस्कृतिक झांकियां मुख्य आकर्षण रहेंगी. 

 

युवाओं और बच्चों के लिए विभिन्न सांस्कृतिक व रचनात्मक प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी. शिक्षा, खेल, कला, संस्कृति और समाजसेवा में उत्कृष्ट योगदान देने वाले प्रतिभाशाली विद्यार्थियों, खिलाड़ियों, कलाकारों और समाजसेवियों को सम्मानित किया जाएगा.इस मौके पर बैठक में संचू तिर्की, सतीश चन्द्र सामड, मंजीत सिंह बोयपाई, पंकज पूर्ति, राज पार्ट पाट पिंगुआ, मनमोहन कंडाइबुरू, कमलेश बिरुआ, राज कुमार पुरती, ईशु टोप्पो, अजय पूर्ति, जगरनाथ हेम्ब्रोम, क्रान्ति तिरिया, राज कुमार मुंडरी, अशोक मुंडरी, बालकिशन देवग़म, अमर सिंह पार्ट पिंगुवा, विरसिंह बालमुचू, युवराज पूर्ति, संजय कुमार लागुरी, सुभाष चंद्र सिंकू, सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही