Search

 
 
 

Chaibasa News : बंदगांव में गंगा दशहरा पर निकली शोभायात्रा, नदी स्वच्छ रखने का लिया संकल्प

पश्चिमी सिंहभूम जिला के बंदगांव प्रखंड की करंजो स्थित बिरसा सेवा संस्थान ग्रामोत्थान संसाधन केंद्र में सोमवार को एकल ग्रामोत्थान महिला समिति करंजो की ओर से गंगा दशहरा मनाया गया.
 

Shambhu Kumar

Chakradharpur  : पश्चिमी सिंहभूम जिला के बंदगांव प्रखंड की करंजो स्थित बिरसा सेवा संस्थान ग्रामोत्थान संसाधन केंद्र में सोमवार को एकल ग्रामोत्थान महिला समिति करंजो की ओर से गंगा दशहरा मनाया गया.

 

इस मौके पर एकल अभियान से जुड़ी महिलाएं व ग्रामोत्थान संसाधन केंद्र के सदस्यों ने शोभा यात्रा निकाली.शोभा यात्रा के दौरान सभी धरती हमारी माता है, गंगा हमारी माता है,गौ हमारी माता है, रक्षा हमें करना है का नारा लगाते हुए चल रहे थे.

 

करंजो स्थित बिरसा सेवा संस्थान से शोभा यात्रा निकलकर कराईकेला स्थित विंजय नदी पहुंची.जहां विधिवत पूजा अर्चना की गई.वहीं 101 मिट्टी से बने दिए जलाकर मां गंगा को स्मरण कर नदी में प्रवाह किया गया.

 

इस दौरान उपस्थित सभी लोगों ने नदी,तालाब को स्वस्छ रखने का संकल्प भी लिया.एकल महिला समिति अध्यक्ष नीतू साहू ने कहा कि पूरे देश के 60 हजार से अधिक गांव के एकल अभियान के सदस्यो द्वारा गंगा दशहरा मनाया जा रहा है.इसका मुख्य उद्देश्य नदी,तालाब को स्वच्छ रखना है.

 

इस मौके पर संच संस्कार शिक्षा प्रमुख हरिपद महतो,अंचल संस्कार शिक्षा प्रमुख डमरुधर कुंभकार,संच प्रथामिक शिक्षा प्रमुख मनोरंजन बेहरा,संच समिति अध्यक्ष श्रीमान् तीरथ जामुदा के अलावे एकल महिला समिति से जुड़ी महिलाएं मौजूद थी.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही