Search

 
 
 

Chaibasa News: ‘जन भागीदारी- सबसे दूर, सबसे पहले’ को लेकर चक्रधरपुर की नलिता में हुई जन-सुनवाई

पश्चिमी सिंहभूम जिले में चलाए जा रहे जनजातीय गरिमा उत्सव-2026 "जन भागीदारी- सबसे दूर, सबसे पहले के तहत चक्रधरपुर प्रखंड के नलिता पंचायत में शुक्रवार को जन-सुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
 
  • - डीसी ने ग्रामीणों की सुनी समस्याएं, जनकल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी

Chakradharpur (Shambhu Kumar): पश्चिमी सिंहभूम जिले में चलाए जा रहे जनजातीय गरिमा उत्सव-2026 "जन भागीदारी- सबसे दूर, सबसे पहले के तहत चक्रधरपुर प्रखंड के नलिता पंचायत में शुक्रवार को जन-सुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें उपायुक्त मनीष कुमार, पोड़ाहाट अनुमंडल पदाधिकार श्रुति राजलक्ष्मी, जिला पंचायत राज पदाधिकारी सविता टोपनो शामिल हुए.


 
कार्यक्रम में उपायुक्त ने मौजूद ग्रामीणों से संवाद करते हुए ‘हो’ भाषा में सभी को अभिवादन किया. इस दौरान उन्होंने "जन भागीदारी- सबसे दूर, सबसे पहले" अभियान के उद्देश्यों को साझा करते हुए कहा कि सरकार का यह प्रयास है कि सभी की सहभागिता से क्षेत्र में निहित समस्याओं का समाधान हो और आपकी आवाज जिंदा रहे.

 

संवाद के क्रम में उपायुक्त ने स्थानीय ग्रामीणों की समस्याओं को सुना. साथ ही उसके निराकरण हेतु तत्काल संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया. उपायुक्त ने ग्रामीणों को शिक्षा के प्रति जागरुक करते हुए कहा कि आप सभी अपने बच्चों को विद्यालय भेजें और शिक्षित बनाएं, जो आगे चलकर उनके उज्जवल भविष्य के सपने को साकार तथा समाज में सम्मान के साथ बेहतर जीवन यापन के लिए प्रोत्साहित करेगा.

 

साथ ही उपायुक्त ने स्वयं सहायता समूह की दीदियों एवं मंईयां सम्मान के लाभुक महिलाओं को समूह बनाकर स्थानीय स्तर पर आकस्मिक निधि तैयार करने तथा प्रत्येक महीने बच्चों के उच्चतर शिक्षा के लिए अभी से पैसा इक्टठा करने का आह्वान किया. उन्होंने बताया कि सरकार के द्वारा राज्य में उच्चतर शिक्षा ग्रहण हेतु भी योजनाएं संचालित है.

 

आप अपने प्रयास से अपने बच्चों के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर सकते हैं. अभियान के क्रम में उपायुक्त ने जिले में प्रत्येक महीने के 8 एवं 24 तारीख को आयोजित रक्तदान शिविर और 6 एवं 18 तारीख को संचालित आहार दिवस के बारे में विस्तार से बताया और सभी व्यक्तियों को रक्तदान करने के लिए प्रोत्साहित किया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही