Search

 
 
 

Chaibasa News: एसआईआर में दावा-आपत्ति को लेकर गुवा पूर्वी में जनसुनवाई कार्यक्रम

Nowamundi: जनसुनवाई के दौरान ग्रामीणों ने अधिकारियों के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं और आवश्यक दस्तावेज जमा किए. लोगों की भीड़ के कारण पंचायत भवन परिसर में काफी देर तक गहमागहमी का माहौल बना रहा. अधिकारियों ने बारी-बारी से ग्रामीणों की शिकायतें सुनीं और एसआईआर प्रक्रिया के तहत आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया.
 
दावा-आपत्ति को लेकर गुवा पूर्वी में जनसुनवाई कार्यक्रम

Amit Kumar

Nowamundi: एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) के तहत बुधवार को नोवामुंडी प्रखंड अंतर्गत गुवा पूर्वी पंचायत भवन में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में वोटरों की समस्याओं, दावों और आपत्तियों के समाधान के लिए चर्चाएं हुई. जनसुनवाई कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे. सबसे अधिक भीड़ गुवा पूर्वी पंचायत क्षेत्र के लोगों की रही.


जनसुनवाई के दौरान ग्रामीणों ने अधिकारियों के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं और आवश्यक दस्तावेज जमा किए. लोगों की भीड़ के कारण पंचायत भवन परिसर में काफी देर तक गहमागहमी का माहौल बना रहा. अधिकारियों ने बारी-बारी से ग्रामीणों की शिकायतें सुनीं और एसआईआर प्रक्रिया के तहत आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया.

 

इसे भी पढ़ें:


कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी पप्पू रजक ने बीएलओ एवं सुपरवाइजरों को एसआईआर कार्य से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. उन्होंने कर्मियों से ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुनने तथा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार उनका निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा. 


इस दौरान ग्रामीणों को एसआईआर प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेजों और आवेदन करने की विधि की जानकारी भी दी गई. अधिकारियों ने कहा कि पुनरीक्षण प्रक्रिया का उद्देश्य पात्र लोगों के नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित करना है, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति इससे वंचित न रहे.


कार्यक्रम में नोवामुंडी भाग एक की जिला परिषद सदस्य देवकी कुमारी, पश्चिमी पंचायत की मुखिया पद्मिनी लागुरी, पूर्वी पंचायत की मुखिया चांदमनी लागुरी सहित कई जनप्रतिनिधि व पंचायत कर्मी मौजूद थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही