Search

 
 
 

Chaibasa News : गुरु गोष्ठी में शिक्षा की गुणवत्ता व शैक्षणिक गतिविधियों की हुई समीक्षा

पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर स्थित मारवाड़ी प्लस टू उच्च विद्यालय के सभागार में गुरुवार को प्रखंड स्तरीय शिक्षकों की मासिक गुरु गोष्ठी आयोजित की गई.
 

Chakradharpur (Shambhu Kumar):पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर स्थित मारवाड़ी प्लस टू उच्च विद्यालय के सभागार में गुरुवार को प्रखंड स्तरीय शिक्षकों की मासिक गुरु गोष्ठी आयोजित की गई.बैठक में विद्यालयों में संचालित शैक्षणिक गतिविधियों, विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा विभागीय निर्देशों के अनुपालन की विस्तृत समीक्षा की गई. 

 

अधिकारियों ने विद्यालयों में शिक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.बैठक को संबोधित करते हुए बीपीओ पवन कुमार सिंह ने सभी शिक्षकों को समयबद्ध व जिम्मेदारीपूर्ण ढंग से शैक्षणिक और प्रशासनिक कार्यों का निष्पादन करने का निर्देश दिया. 

 

उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना शिक्षकों की प्राथमिक जिम्मेदारी है. साथ ही विद्यालयों में नामांकन बढ़ाने, विद्यार्थियों के सीखने के स्तर में सुधार लाने, नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ समय पर पात्र विद्यार्थियों तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया.

 

उन्होंने शिक्षकों से विभागीय निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन करने, विद्यालयों में अनुशासन बनाए रखने तथा शैक्षणिक वातावरण को बेहतर बनाने का भी आह्वान किया. बैठक में बीपीओ बलराज कपूर सहित शिक्षा विभाग के अन्य पदाधिकारी, प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाध्यापक एवं शिक्षक उपस्थित थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

 

 

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही