Search

 
 
 

Chaibasa News: बंदगांव में तंबाकू प्रोडक्ट के खिलाफ छापेमारी, 8 दुकानदारों पर जुर्माना

पश्चिमी सिंहभूम जिले के बंदगांव प्रखंड स्थित बंदगांव बाजार में सोमवार शाम तंबाकू नियंत्रण अधिनियम के पालन को लेकर डीसी के निर्देश पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया. इस अभियान का नेतृत्व प्रखंड विकास पदाधिकारी भीखम कुमार ने किया.
 

Chakradharpur (Shambhu Kumar): पश्चिमी सिंहभूम जिले के बंदगांव प्रखंड स्थित बंदगांव बाजार में सोमवार शाम तंबाकू नियंत्रण अधिनियम के पालन को लेकर डीसी के निर्देश पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया. इस अभियान का नेतृत्व प्रखंड विकास पदाधिकारी भीखम कुमार ने किया.


उन्होंने बाजार के कई दुकानों में तम्बाकू से बने उत्पाद की जांच की. जिसमें कई दुकानदार गुटखा, बीड़ी, सिगरेट बेचते पाए गए. BDO ने तंबाकू उत्पाद अधिनियम के तहत एक हजार रुपये का जुर्माना लगाया. साथ ही अधिकारी ने सभी दुकानदारों को भविष्य में किसी भी प्रकार के प्रतिबंधित तंबाकू उत्पाद या गुटखा नहीं बेचने की सख्त चेतावनी दी. 

 


अभियान के दौरान दुकानदारों और स्थानीय लोगों को तंबाकू के सेवन से होने वाले कैंसर जैसे गंभीर रोगों और स्वास्थ्य संबंधी अन्य नुकसानों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई. BDO ने कहा सार्वजनिक स्वास्थ्य की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है. तंबाकू नियंत्रण अधिनियम के नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई है. 


तंबाकू उत्पादों की अवैध बिक्री और सार्वजनिक स्थानों पर इसके उपयोग को रोकने के लिए प्रखंड प्रशासन निरंतर सक्रिय रहेगा. सभी दुकानदारों से अपील है कि वे कानून का पालन करें और समाज को नशा मुक्त बनाने में सहयोग दें. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही