Search

 
 
 

Chaibasa News : हाथियों के हमले से प्रभावित ग्रामीणों को मिली राहत, जगत माझी ने वितरित किए क्षतिपूर्ति चेक

जिला के पोड़ाहाट वन प्रमंडल के आनंदपुर वन प्रक्षेत्र में जंगली हाथियों के उत्पात से प्रभावित ग्रामीणों को क्षतिपूर्ति राशि प्रदान की गई.
 

Shambhu Kumar


Chakradharpur : जिला के पोड़ाहाट वन प्रमंडल के आनंदपुर वन प्रक्षेत्र में जंगली हाथियों के उत्पात से प्रभावित ग्रामीणों को क्षतिपूर्ति राशि प्रदान की गई. बुधवार को चक्रधरपुर स्थित विधायक आवास में आयोजित कार्यक्रम में विधायक जगत माझी ने प्रभावित परिवारों के बीच मुआवजा राशि का वितरण किया.

 

Uploaded Image


हाथियों के हमले में जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के आश्रितों को 3.80 लाख रुपये का चेक सौंपा गया. इससे पहले प्रभावित परिवारों को 20 हजार रुपये की तत्काल सहायता राशि दी जा चुकी थी. इसके अलावा मकान और फसल क्षति के लिए भी मुआवजा प्रदान किया गया.आनंदपुर प्रखंड के 6 ग्रामीण संजय खलखो, जयवन जोजोवार, जीवनी उरांव, सिकंदर सुंडी, मनमसीह लुगुन व सलन लुगुन को यह सहायता मिली. 

 


विधायक जगत माझी ने कहा कि क्षेत्र में जंगली हाथियों द्वारा किया गया नुकसान अत्यंत दुखद है. उनके निर्देश पर वन विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कागजी प्रक्रिया पूरी की, ताकि प्रभावितों को जल्द से जल्द आर्थिक संबल मिल सके.इस अवसर पर वनपाल देशमुख तियू, संतोष मरांडी, आनंदपुर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सिल्बीरयुस तिर्की, सचिव राजू सिंह, संजीव गंताइत, आशीष गंताइत सहित वन विभाग के कर्मचारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद थे.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही