Search

 
 
 

Chaibasa News: कराईकेला थाना क्षेत्र में सड़क हादसा, बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल

पश्चिमी सिंहभूम जिला के चक्रधरपुर-रांची मुख्य मार्ग एनएच-75 मुख्य मार्ग पर गुरुवार शाम को हुए सड़क दुर्घटना में दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए.
 

Shambhu Kumar

Chakradharpur: पश्चिमी सिंहभूम जिला के चक्रधरपुर-रांची मुख्य मार्ग एनएच-75 मुख्य मार्ग पर गुरुवार शाम को हुए सड़क दुर्घटना में दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए. जानकारी के अनुसार, कराईकेला थाना क्षेत्र के परसाबहाल गांव निवासी राजकुमार नायक और करम सिंह मुंडा मोटरसाइकिल से चक्रधरपुर से कराईकेला की ओर आ रहे थे. 

 

इसी दौरान उनका वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए. घटना की सूचना मिलते ही कराईकेला थाना प्रभारी प्यारे हसन तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और दोनों घायलों को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल, चक्रधरपुर पहुंचाया. अस्पताल में दोनों का उपचार चल रहा है. 

 

स्थानीय समाजसेवी जितेंद्र कुमार महतो ने भी घायलों को अस्पताल पहुंचाने में सहयोग किया. पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद मिलने से घायलों को शीघ्र उपचार उपलब्ध कराया जा सका. पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही