Search

 
 
 

Chaibasa News : गुवा सेल खदान में स्थानीय रोजगार की मांग को लेकर चक्का जाम

जिला के गुवा स्थित सेल खदान में स्थानीय रोजगार की मांग को लेकर 18 गांवों के ग्रामीणों ने सोमवार से चक्का जाम आंदोलन शुरू कर दिया.सुबह से ही ग्रामीणों ने खदान क्षेत्र में प्रदर्शन करते हुए कामकाज प्रभावित कर दिया, जिससे खदान संचालन पर असर पड़ा.
 

 

Amit Kumar

 

Nowamundi  : जिला के गुवा स्थित सेल खदान में स्थानीय रोजगार की मांग को लेकर 18 गांवों के ग्रामीणों ने सोमवार से चक्का जाम आंदोलन शुरू कर दिया.सुबह से ही ग्रामीणों ने खदान क्षेत्र में प्रदर्शन करते हुए कामकाज प्रभावित कर दिया, जिससे खदान संचालन पर असर पड़ा.

 

ग्रामीणों की मांग है कि गुवा सेल परियोजना में 500 स्थानीय युवाओं को रोजगार दिया जाए.इससे पहले सेल प्रबंधन और ग्रामीणों के बीच हुई त्रिपक्षीय वार्ता बेनतीजा रही थी. बैठक में प्रबंधन द्वारा केवल 25 लोगों को रोजगार देने का प्रस्ताव रखा गया था, जिसे ग्रामीणों ने खारिज कर दिया.आंदोलन को लेकर क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है. ग्रामीणों ने कहा है कि मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा.

 

 

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही