Search

 
 
 

Chaibasa News  : घर से भागे नाबालिग जोड़े को RPF ने पकड़ा, चाइल्ड लाइन को सौंपा

रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने पश्चिमी सिंहभूम के मनोहरपुर स्टेशन पर मुस्तैदी दिखाते हुए घर से भागे एक नाबालिग प्रेमी जोड़े को समय रहते पकड़ लिया.
 
पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिला की खबरें

Shambhu Kumar

Chaibasa : रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने पश्चिमी सिंहभूम के मनोहरपुर स्टेशन पर मुस्तैदी दिखाते हुए घर से भागे एक नाबालिग प्रेमी जोड़े को समय रहते पकड़ लिया. दोनों इंस्टाग्राम के जरिए संपर्क में आए थे और शादी करने की नीयत से ओडिशा के संबलपुर भागने की फिराक में थे.बताया जाता है कि आरपीएफ प्रभारी रविंद्र कुमार पांडेय के नेतृत्व में रविवार देर शाम टीम मनोहरपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 1 पर गश्त कर रही थी. 

 

 

इसी दौरान टीम को वहां संदिग्ध स्थिति में बैठे एक युवक और युवती पर शक हुआ. आरपीएफ कर्मियों ने जब दोनों से पूछताछ की, तो परतें खुलती चली गई.पूछताछ में लड़की ने अपना घर मनोहरपुर थाना क्षेत्र और लड़के ने अपना घर गोईलकेरा थाना क्षेत्र में होने की बात स्वीकार की। दोनों ही नाबालिग हैं.

 

Uploaded Image

 

इंस्टाग्राम पर दोस्ती

नाबालिग जोड़े ने बताया कि कुछ समय पहले इंस्टाग्राम के माध्यम से दोनों की दोस्ती हुई थी.बीते रविवार को दोनों पहली बार मनोहरपुर के साप्ताहिक बाजार में मिले. यहीं पर दोनों ने साथ भागने का प्लान बनाया और संबलपुर जाने के लिए स्टेशन पहुंच गए. नाबालिग लड़के ने बताया कि वह पहले से ही संबलपुर की एक कंपनी में काम करता है. दोनों का प्लान वहां जाकर साथ काम करने और बाद में शादी करने का था.

 

परिजनों को सौंपी गई नाबालिग, लड़का भेजा गया चाइल्ड लाइन


आरपीएफ ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नाबालिग लड़की के परिजनों का पता लगाया. सोमवार को चाइल्ड लाइन के मनोज दास और बाल संरक्षण पदाधिकारी जगन्नाथ पोद्दार की मौजूदगी में लड़की को सुरक्षित उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया. वहीं, नाबालिग लड़के को आगे की कानूनी कार्रवाई के तहत चाइल्ड लाइन भेज दिया गया है.

 

टीम में ये रहे शामिल


इस पूरी कार्रवाई के दौरान मौके पर आरपीएफ प्रभारी रविंद्र कुमार पांडेय के साथ सब-इंस्पेक्टर (एसआई) इंद्रजीत कुमार, एएसआई एस.एन. यादव और महिला कांस्टेबल रितु हलदर मुख्य रूप से मौजूद थीं.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही