Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Chaibasa News : सड़क किनारे खड़ी गाड़ी से टकराई स्कूटी, एक की मौत

हाता-चाईबासा मुख्य मार्ग पर तेलाई के पास मंगलवार सुबह करीब 8:30 बजे स्कूटी की सड़क किनारे खड़ी एक 407 वाहन से जोरदार टकरा गई. इस हादसे में पश्चिमी सिंहभूम जिले के मझगांव थाना क्षेत्र स्थित पड़ासा गांव निवासी लक्ष्मण चाम्पिया (63 वर्षीय) की मौत हो गई.
Advertisement
Advertisement

Chaibasa  :  हाता-चाईबासा मुख्य मार्ग पर तेलाई के पास मंगलवार सुबह करीब 8:30 बजे स्कूटी की सड़क किनारे खड़ी एक 407 वाहन से जोरदार टकरा गई. इस हादसे में पश्चिमी सिंहभूम जिले के मझगांव थाना क्षेत्र स्थित पड़ासा गांव निवासी लक्ष्मण चाम्पिया (63 वर्षीय) की मौत हो गई.

 

जानकारी के अनुसार, लक्ष्मण चाम्पिया माएस्ट्रो स्कूटी (नंबर JH05AS1471) से जा रहे थे. इसी दौरान तेलाई के पास सड़क किनारे खड़ी एक 407 वाहन से उनकी स्कूटी टकरा गई. टक्कर के बाद वे गंभीर रूप से घायल हो गए.
स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस के जरिये उन्हें तत्काल राजनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया.

 

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है. वहीं हादसे की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे, जिसके बाद वहां का माहौल गमगीन हो गया. बताया जाता है कि मृतक अपने पीछे पत्नी, एक पुत्र और एक पुत्री को छोड़ गए हैं. पुत्री का विवाह हो चुका है. घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही