Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Saraikela News : नीलांचल कंपनी डकैती कांड में फरार आरोपी गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, नीलांचल कंपनी में हुई डकैती की घटना में अमर प्रमाणिक की भूमिका सामने आई थी. इस मामले में वह पहले भी जेल जा चुका था. जेल से रिहा होने के बाद वह लगातार अदालत में पेशी से अनुपस्थित चल रहा था.
Advertisement
Advertisement
गिरफ्तार आरोपी के बारे में जानकारी देते थानेदार.

Seraikela : सरायकेला-खरसावां जिले के कांड्रा थाना क्षेत्र में वर्ष 2022 मंन नीलांचल कंपनी में डकैती हुई थी. इस मामले में फरार चल रहे आरोपी अमर प्रमाणिक उर्फ प्रेमराज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है.

 

पुलिस के अनुसार, नीलांचल कंपनी में हुई डकैती की घटना में अमर प्रमाणिक की भूमिका सामने आई थी. इस मामले में वह पहले भी जेल जा चुका था. जेल से रिहा होने के बाद वह लगातार अदालत में पेशी से अनुपस्थित चल रहा था. बार-बार गैरहाजिर रहने के कारण कोर्ट ने उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था.

 

कांड्रा थाना प्रभारी विनोद मुर्मू ने बताया कि अमर प्रमाणिक के खिलाफ डकैती मामले के अलावा अन्य आपराधिक मामले भी दर्ज हैं. पुलिस ने सभी कानूनी प्रक्रियाएं पूरी कर उसे जेल भेज दिया. पुलिस अब आरोपी से जुड़े अन्य मामलों और डकैती कांड के शेष पहलुओं की भी जांच कर रही है.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही