Search

 
 
 

Chaibasa News: खेत में काम रही महिला को सांप ने डसा

पश्चिमी सिंहभूम जिला के मनोहरपुर प्रखंड के पुराना मनोहरपुर में बुधवार को एक महिला सर्पदंश का शिकार हो गई. इससे महिला की तबियत बिगड़ गई. बताया जाता है कि पुराना मनोहरपुर निवासी 50 वर्षीय महिला शीला देवी अपने खेत में काम कर रही थी.
 

Chakradharpur (Shambhu Kumar): पश्चिमी सिंहभूम जिला के मनोहरपुर प्रखंड के पुराना मनोहरपुर में बुधवार को एक महिला सर्पदंश का शिकार हो गई. इससे महिला की तबियत बिगड़ गई. बताया जाता है कि पुराना मनोहरपुर निवासी 50 वर्षीय महिला शीला देवी अपने खेत में काम कर रही थी. इसी दौरान एक जहरीले सांप ने उसके पैर में काट लिया.

 

सांप के काटने के बाद महिला ने शोर मचाया. आसपास के लोग मौके पर पहुंचे. महिला की तबियत बिगड़ता देख, ईलाज के लिए मनोहरपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया. ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने महिला का इलाज शुरू किया. जिसके बाद महिला की स्थिति में सुधार है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही