Nitish Thakur
Chaibasa News: पश्चिमी सिंहभूम जिले की गोईलकेरा-मनोहरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग 320डी पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार दो युवक घायल हो गए. घायलों की पहचान चिड़िया निवासी 26 वर्षीय मुकेश बानसिंह और चाईबासा निवासी 25 वर्षीय कुंवर तियू के रूप में हुई है.
इसे भी पढ़ें:
घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोईलकेरा पहुंचाया गया. वहीं घटना के बाद सड़क पर कुछ देर के लिए लोगों की भीड़ जुट गई. इस दौरान झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष गणेश बोदरा और कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष सोनाराम कोड़ा ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने में सहयोग किया. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दोनों घायलों का इलाज जारी है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

