Search

 
 
 

Chaibasa News: रेल हादसा टालने वाले स्टेशन मास्टर आदित्य पांडेय हुए सम्मानित, DRM ने सराहा

Chaibasa News: सोनाखान स्टेशन पर कार्यरत स्टेशन मास्टर आदित्य पांडेय को उनकी असाधारण सतर्कता, सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई के लिए गुरुवार को सम्मानित किया गया. 7 नवंबर 2026 की रात 11:36 बजे ड्यूटी के दौरान स्टेशन मास्टर आदित्य पांडेय ने एक खाली मालगाड़ी के इंजन से 18वें वैगन के एक्सल के पास आग की लपटें निकलती देखीं. स्थिति की गंभीरता को समझते हुए उन्होंने बिना देर किए ड्यूटी पर तैनात पॉइंट्समैन को इसकी सूचना दी.
 
स्टेशन मास्टर आदित्य पांडेय को मिला सम्मान

Shambhu Kumar 

Chaibasa News: दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत सोनाखान स्टेशन पर कार्यरत स्टेशन मास्टर आदित्य पांडेय को उनकी असाधारण सतर्कता, सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई के लिए गुरुवार को सम्मानित किया गया. मंडल रेल प्रबंधक तरुण हुरिया ने उन्हें सम्मानित करते हुए उनकी कर्तव्यनिष्ठा और रेल परिचालन की सुरक्षा के प्रति सजगता की सराहना की.


इसे भी पढ़ें:


7 नवंबर 2026 की रात 11:36 बजे ड्यूटी के दौरान स्टेशन मास्टर आदित्य पांडेय ने एक खाली मालगाड़ी के इंजन से 18वें वैगन के एक्सल के पास आग की लपटें निकलती देखीं. स्थिति की गंभीरता को समझते हुए उन्होंने बिना देर किए ड्यूटी पर तैनात पॉइंट्समैन को इसकी सूचना दी. 


इसके बाद पॉइंट्समैन की मदद से आग बुझाने की कार्रवाई शुरू कराई. साथ ही संबंधित विभाग के कर्मचारियों को भी तत्काल सूचना दी, ताकि तकनीकी खराबी की जांच कर आवश्यक कदम उठाया जा सकें. सूचना मिलते ही संबंधित विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और प्रभावित वैगन का निरीक्षण किया. 


जांच के दौरान वैगन में तकनीकी खराबी पाई गई. इसके बाद सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उक्त वैगन को मालगाड़ी से अलग करने के लिए आवश्यक मेमो जारी किया गया. रेलवे के निर्धारित नियमों के तहत आगे की कार्रवाई की गई. स्टेशन मास्टर आदित्य पांडेय की समय पर दिखाई गई सतर्कता और त्वरित निर्णय क्षमता से संभावित रेल दुर्घटना को टालने में महत्वपूर्ण मदद मिली.


उनकी इस जिम्मेदारीपूर्ण पहल की मंडल रेल प्रबंधक तरुण हुरिया ने विशेष सराहना की. उन्होंने कहा कि रेल परिचालन में सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है. कर्मचारियों की सजगता, जिम्मेदारी और समय पर लिए गए निर्णय यात्रियों, रेल संपत्ति तथा सुरक्षित परिचालन के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं. आदित्य पांडेय का कार्य अन्य रेलकर्मियों के लिए भी प्रेरणादायक उदाहरण है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही