Search

 
 
 

Chaibasa News: चाईबासा में पुण्यतिथि पर दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रतिमा का हुआ अनावरण

दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पुण्यतिथि पर मंगलवार को चाईबासा के टाटा बाईपास चौक पर उनकी आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया गया. कार्यक्रम में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर दिशोम गुरु को श्रद्धांजलि अर्पित की.
 

Shambhu Kumar

Chaibasa: दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पुण्यतिथि पर मंगलवार को चाईबासा के टाटा बाईपास चौक पर उनकी आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया गया. कार्यक्रम में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर दिशोम गुरु को श्रद्धांजलि अर्पित की.

 

इसे भी पढ़ें:


प्रतिमा का अनावरण शिबू सोरेन के लंबे समय तक सहयोगी रहे चक्रधरपुर के पूर्व विधायक बहादुर उरांव ने किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन ने अपना संपूर्ण जीवन झारखंड, आदिवासी समाज तथा जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए समर्पित कर दिया. उनके संघर्ष और त्याग की बदौलत झारखंड आंदोलन को नई दिशा मिली. 


उन्होंने कहा कि शिबू सोरेन के विचार और आदर्श आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं तथा आने वाली पीढ़ियों को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए. 


इस मौके पर मांझगाव के विधायक निरल पुरती, चक्रधरपुर के विधायक सुखराम उरांव, जगन्नाथपुर के विधायक सोनाराम सिंकू, मनोहरपुर के विधायक जगत माझी, चक्रधरपुर के नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव, चाईबासा के नगर परिषद अध्यक्ष नितिन प्रकाश ने भी दिशोम गुरु शिबू सोरेन के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए, उनसे प्रेरणा लेने की बात कहीं. इस मौके पर झामुमो नेता सोनाराम सिंकू, राहुल आदित्य सहित झामुमो के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही