Search

Chaibasa News: समर क्रिकेट कैंप का समापन, DIG ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित

Sukesh kumar 

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में हुए समर क्रिकेट कैंप का समापन समारोह रविवार को बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम में हो गया. 15 मई से प्रारंभ हुए इस समर कैंप में पश्चिमी सिंहभूम जिला के विभिन्न प्रखण्डों से कुल 93 बच्चों ने भाग लिया. जिसमें तीन लड़कियां भी शामिल थी. 


समापन समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर कोल्हान क्षेत्र के डीआईजी अनुरंजन किस्पोट्टा सहित सदर चाईबासा के DSP बहामन टूटी, जिला खेल पदाधिकारी मारकस हेंब्रम एवं झारखण्ड राज्य क्रिकेट संघ के मानद कोषाध्यक्ष अमिताभ घोष शामिल हुए. 


पश्चिमी सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ के महासचिव असीम कुमार सिंह ने बताया कि लगभग बीस दिनों तक चले कैंप में प्रतिदिन दो सत्र आयोजित किए गए. आर्थिक रुप से कमजोर कुछ बच्चों का पूरा शुल्क माफ कर दिया गया जबकि प्रतिभावान एवं जिला का प्रतिनिधित्व करने वाले बच्चों को शुल्क में रियायत दी गई.


इस समर कैंप में गेंदबाजी, बल्लेबाजी एवं क्षेत्र-रक्षण के अलावे बच्चों के फिटनेश पर विशेष ध्यान दिया गया. साथ ही कैंप के दौरान आपस में अभ्यास मैच करवाकर बच्चों का मूल्यांकन भी किया गया. समापन समारोह को पूरे कैंप के दरम्यान उत्कृष्ट प्रदर्शन करनेवाले बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया. 


सब जूनियर ग्रुप में सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज का पुरस्कार अथर्व चंद्रा एवं हर्ष कुमार को, सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाज अनिस सिन्हा, सर्वश्रेष्ठ स्पिनर मृणाल शेखर, सर्वश्रेष्ठ आलराउंडर अंश कुमार दास, सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक के लिए हर्षित विनोद को पुरस्कृत किया गया. इसी ग्रुप में उदयीमान खिलाड़ी के लिए महिला खिलाड़ी स्नेहा पिंगुवा, हर्षित विनोद, अभिनव गुप्ता एवं राहुल मछुवा को जबकि सर्वश्रेष्ठ लिटिल विंग प्लेयर के लिए आकाश रुही दास, विकल्प विशेष पुरती, दिवेश तुबिड़ अंश कुमार एवं एहसान जमाल को सम्मानित किया गया. 


इसी प्रकार जूनियर आयु वर्ग में सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाज़ के लिए ओम प्रकाश महतो को, सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज के लिए नमन साहु, सर्वश्रेष्ठ स्पिनर के लिए मनीष कुमार, सर्वश्रेष्ठ आलराउंडर के लिए प्रशांत गोप, सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक के लिए कुशाग्र यादव, सर्वश्रेष्ठ फिटनेश के लिए कमलेश महतो एवं सर्वश्रेष्ठ उदयीमान खिलाड़ी के लिए नमन साहु को पुरस्कृत किया गया. 


DIG अनुरंजन किस्पोट्टा ने बच्चों से कैंप के दरम्यान प्राप्त प्रशिक्षण के बारे में जानकारी हासिल की. उन्होने उपस्थिति बच्चों के माता-पिता एवं अभिभावकों को विशेष रूप से धन्यवाद दिया जो अपने बच्चों को आगे बढ़ कर खेलने के लिए प्रोत्साहित किया. पश्चिमी सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ की ओर से समर कैंप में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया. साथ ही कैंप में प्रशिक्षण देने वाले कोच को भी सम्मानित किया गया. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//