Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Chaibasa News : बारातियों से भरी टाटा मैजिक खेत में गिरी, 2 की मौत, 6 घायल

जिले के मनोहरपुर थाना क्षेत्र स्थित उंधन गांव में सोमवार अहले सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया. बारातियों से भरी एक टाटा मैजिक अनियंत्रित होकर करीब 10 फीट नीचे खेत में जा गिरी
Advertisement
Advertisement

Shambhu Kumar




Chakradharpur : जिले के मनोहरपुर थाना क्षेत्र स्थित उंधन गांव में सोमवार अहले सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया. बारातियों से भरी एक टाटा मैजिक अनियंत्रित होकर करीब 10 फीट नीचे खेत में जा गिरी. हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

 

Uploaded Image

 

मृतको की पहचान बारंगा निवासी रोहन गोप ( 12 ) और गोपीपुर निवासी दशरथ सरदार ( 25 ) के रूप में हुई है. जबकि घायलों की पहचान गोपीपुर गांव निवासी सूरज महतो ( 22 ), शिशुपाल मोदी 26 ) और राहुल गोप ( 20 ) के अलावा बारंगा गांव निवासी गोपी मोदी ( 18 ) और  सौरभ लोहार ( 16 ) तथा मेदासाई गांव निवासी सुरेश गोप ( 48 ) हैं.

 


जानकारी के अनुसार, टाटा मैजिक सवारी गाड़ी बारंगा गांव से बारातियों को लेकर आनंदपुर प्रखंड के समीज गांव गई थी. सोमवार सुबह बारात से लौटने के दौरान उंधन गांव से बारंगा जाने वाली सड़क पर वाहन का संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी खेत में जा गिरी.

 

स्थानीय लोगों ने बताया कि वाहन में क्षमता से अधिक लोग सवार थे. इसके अलावा गाड़ी के ऊपर साउंड सिस्टम भी लदा हुआ था, जिससे वाहन असंतुलित हो गया.हादसे के बाद तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीणों की नींद खुल गई. लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकालकर इलाज के लिए मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पहुंचाया.अस्पताल में डॉक्टरों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया.

 

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही