Search

 
 
 

Chaibasa News: टेबो पुलिस ने  3 अफीम तस्कर को दबोचा, 20 किलो पोस्तु बरामद

पश्चिमी सिंहभूम जिला के टेबो थानाक्षेत्र के रोगोद गांव में थाना प्रभारी सुशील कुमार मारंडी के नेतृत्व में अफीम तस्कर के खिलाफ सर्च अभियान चलाया गया. जिसमें पुलिस को सफलता मिली है. पुलिस ने 20 किलो पोस्तु, 2 बाइक एवं 7 लाख रुपये कैश के साथ 3 अफीम तस्कर को गिरफ्तार किया है.
 

Chakradharpur (Shambhu Kumar): पश्चिमी सिंहभूम जिला के टेबो थानाक्षेत्र के रोगोद गांव में थाना प्रभारी सुशील कुमार मारंडी के नेतृत्व में अफीम तस्कर के खिलाफ सर्च अभियान चलाया गया. जिसमें पुलिस को सफलता मिली है. पुलिस ने 20 किलो पोस्तु, 2 बाइक एवं 7 लाख रुपये कैश के साथ 3 अफीम तस्कर को गिरफ्तार किया है.


थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि रोगोद गांव में अफीम की खरीद करने कुछ तस्कर आने वाले हैं. पुलिस ने जंगल क्षेत्र में जाल बिछा तस्कर का इंतजार करने लगी. जैसे ही अफीम तस्कर पहुंचे पुलिस ने उन तीनों को दौड़ाकर पकड़ लिया. उनके निशानदेही पर 20 किलो पोस्तु भी पुलिस ने बरामद किया. 


पुलिस ने NDPS एक्ट की धारा 27(a)/28/29 के तहत नामजद तीन आरोपियों पर मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. गिरफ्तार आरोपियों में रोगोद गांव निवासी बुद्धनाथ पूरती (38 वर्ष), सोमा हास्सा पूरती (26 वर्ष) तथा कोटागढ़ा गांव निवासी मांगरा हुनी पूरती (22 वर्ष) शामिल हैं. 


टेबो थाना प्रभारी उन्होंने कहा कि एसपी के निर्देश पर क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और इस तरह के मामलों में संलिप्त लोगों पर कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी. मालूम रहे कि टेबो थाना क्षेत्र जंगल इलाके में आता है. पुलिस से बचकर यहां के ग्रामीण अफीम की फसल लगाते हैं. जिस कारण पुलिस बराबर क्षेत्र में सर्च अभियान चलाती रहती है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही