Shambhu Kumar
Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा स्थित होटल शिफा के मैनेजर के कमरे से मोबाइल फोन और टैबलेट चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उसके पास से चोरी का मोबाइल फोन और टैबलेट भी बरामद किया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान सदर थाना क्षेत्र के मुकरसाई लोहार बस्ती निवासी अजय कुमार (20) के रूप में हुई है.
पुलिस के अनुसार, 27 अगस्त 2026 को होटल शिफा के मैनेजर ने सदर थाना में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके कमरे से एक मोबाइल फोन और एक टैबलेट चोरी हो गया है. शिकायत के आधार पर बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई. पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित छापामारी दल ने होटल के सीसीटीवी फुटेज की जांच की.
इसे भी पढ़ें:
फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति होटल के आसपास घूमता हुआ दिखाई दिया. आसपास के लोगों से पहचान कराने पर उसकी पहचान अजय कुमार के रूप में हुई. इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें चोरी की घटना में उसकी संलिप्तता सामने आई.
पुलिस ने आरोपी के घर से सफेद रंग का एप्पल आईफोन और काले रंग का लेनोवो टैबलेट बरामद किया. दोनों उपकरणों का आईएमईआई नंबर से मिलान किया गया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

