Amit Kumar
Chaibasa News: पश्चिमी सिंहभूम जिले के नोवामुंडी प्रखंड की गुवा थाना क्षेत्र के गुवा में बीती देर रात अज्ञात चोरों ने दो मंदिरों को निशाना बनाकर दान पेटी से रूपयों की चोरी कर ली. इसकी जानकारी लोगों को तब हुई जब स्थानीय लोग व मंदिर के पुजारी मंगलवार को गुवा स्थित माता काली और शिव मंदिर में पूजा करने पहुंचे.
इसे भी पढ़ें:
बताया जाता है कि जब मंगलवार को स्थानीय लोग मंदिर पहुंचे तो मंदिर के दान पेटी का ताला टूटा हुआ पाया. इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई. जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई गई है. मंदिरों में चोरी की घटना से श्रद्धालुओं में भी चिंता है. हालांकि, दानपेटियों से कितनी राशि की चोरी हुई है. इसका आकंड़ा सामने नहीं आया है. चोरी की घटना के बाद से मंदिरों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

