Search

 
 
 

Chaibasa News: मनोहरपुर के बीसखोली में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, पुलिस जांच में जुटी

Chaibasa News: बीसखोली निवासी अजय यादव चाईबासा में जिला परिषद में नाजिर के पद पर कार्यरत हैं. इस कारण वे अपने परिवार के साथ चाईबासा में रहते हैं. वे अपने परिवार के साथ दीपावली की छुट्टी में दो दिन के लिए मनोहरपुर स्थित अपने घर आए हुए थे. छुट्टी खत्म होने के बाद वे परिवार के साथ चाईबासा चले गए थे, जिसके चलते घर पूरी तरह खाली था. इसी का फायदा उठाते हुए अज्ञात चोरों ने बीती रात घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया.
 
बिखरे सामनों को दिखाते परिवार के सदस्य

Nitish Thakur 

Chaibasa News: पश्चिम सिंहभूम जिले के मनोहरपुर निवासी जिला परिषद के नाजिर अजय यादव के बंद घर को चोरों ने घर का ताला तोड़ चोरी की वारदात को अंजाम दिया. वारदात की जानकारी लोगों को गुरुवार को हुई. चोरों ने घर के मेन गेट का ताला तोड़कर प्रवेश किया.


इसे भी पढ़ें:


अलमीरा का लॉक तोड़ा और करीब 10 हजार रुपये नकदी पर हाथ साफ किया. बताया जाता है कि बीसखोली निवासी अजय यादव चाईबासा में जिला परिषद में नाजिर के पद पर कार्यरत हैं. इस कारण वे अपने परिवार के साथ चाईबासा में रहते हैं. वे अपने परिवार के साथ दीपावली की छुट्टी में दो दिन के लिए मनोहरपुर स्थित अपने घर आए हुए थे. 


छुट्टी खत्म होने के बाद वे परिवार के साथ चाईबासा चले गए थे, जिसके चलते घर पूरी तरह खाली था. इसी का फायदा उठाते हुए अज्ञात चोरों ने बीती रात घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया. वारदात की खबर मिलते ही उनके घर के पास रहने वाले उनके ही परिजनों ने फौरन मनोहरपुर थाने को इसकी सूचना दी. सूचना पाते ही पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और मामले की छानबीन शुरू कर दी है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही