Search

 
 
 

Chaibasa News: टोकलो ग्रामसभा का फैसला, भगवान बिरसा मुंडा की दोनों प्रतिमाएं रहेंगी यथावत

Chaibasa News: आमसभा में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि मौजा टोकलो में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा से संबंधित किसी भी विवाद पर निर्णय लेने का अधिकार ग्रामसभा टोकलो को होगा. इसके साथ ही ग्रामीणों एवं रैयतों की भावनाओं, आस्था और आपसी सहमति का सम्मान करते हुए भगवान बिरसा मुंडा की दोनों प्रतिमाओं को वर्तमान में जिस स्थान पर स्थापित किया गया है, वहीं यथावत रखने का फैसला लिया गया.
 
ग्रामसभा की बैठक में मौजूद ग्रामीण
  • ग्राम मुंडा की उपस्थिति में सर्वसम्मति से पारित हुए चार प्रस्ताव
  • प्रतिमा विवाद पर निर्णय लेने का अधिकार ग्रामसभा को

Shambhu Kumar 

Chaibasa News: पश्चिमी सिंहभूम जिला की टोकलो हाट बाजार परिसर में शनिवार को ग्राम मुंडा, मानकी एवं ग्रामीणों की आमसभा हुई. सभा में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा स्थापना को लेकर उत्पन्न विवाद पर चर्चा की गई. विचार-विमर्श के बाद ग्राम मुंडा एवं ग्रामीण प्रतिनिधियों की सहमति से सर्वसम्मति से चार महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित हुए. 


इसे भी पढ़ें:


आमसभा में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि मौजा टोकलो में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा से संबंधित किसी भी विवाद पर निर्णय लेने का अधिकार ग्रामसभा टोकलो को होगा. इसके साथ ही ग्रामीणों एवं रैयतों की भावनाओं, आस्था और आपसी सहमति का सम्मान करते हुए भगवान बिरसा मुंडा की दोनों प्रतिमाओं को वर्तमान में जिस स्थान पर स्थापित किया गया है, वहीं यथावत रखने का फैसला लिया गया.


बैठक में ग्राम मुंडा एवं ग्रामीण प्रतिनिधियों ने स्पष्ट किया कि गांव की परंपरा, सामाजिक व्यवस्था और आस्था से जुड़े मामलों का समाधान ग्रामसभा के माध्यम से ही किया जाएगा. प्रतिमा विवाद में बाहरी मौजा के व्यक्तियों के हस्तक्षेप और विवादास्पद बयानों पर भी ग्रामीणों ने आपत्ति जताई. 


ग्रामसभा ने ऐसे हस्तक्षेप को अस्वीकार करते हुए स्थानीय परंपराओं और ग्रामसभा के सामूहिक निर्णय का सम्मान करने की बात कही. सभी लोगों से संयम बरतने, अफवाहों से दूर रहने तथा क्षेत्र में शांति, भाईचारा और सामाजिक समरसता बनाए रखने की अपील की. 


आमसभा में मानकी बागुन सोय, टोकलो के मुंडा हरिचरण गागराई, मागुरदा के मुंडा बिरसिंह हांसदा, हो महासभा के उपाध्यक्ष मनोज सोय, कोटसोना के मुंडा चंदन होन्हागा, मुंडा कमल किशोर गागराई, गेडेडीह के मुंडा मुकेश बानरा, लौजोड़ा के मुंडा मारकुश गागराई एवं पुसोलोटा के मुंडा रांडो कोडहा समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही