Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Chaibasa News:  चक्रधरपुर के सूर्या नर्सिंग कॉलेज में पौधरोपण कार्यक्रम, पर्यावरण संरक्षण का संदेश

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला के चक्रधरपुर स्थित सूर्या नर्सिंग कॉलेज प्रांगण में शुक्रवार को पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
Advertisement
Advertisement

Shambhu Kumar

Chakradharpur: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला के चक्रधरपुर स्थित सूर्या नर्सिंग कॉलेज प्रांगण में शुक्रवार को पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस मौके पर कॉलेज के निदेशक, शिक्षकों एवं अन्य कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए विभिन्न प्रकार के छायादार व फलदार पौधे लगाए.


कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए पौधारोपण अत्यंत आवश्यक है. प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करने का संकल्प लेना चाहिए.


कॉलेज के निदेशक गौरी शंकर महतो ने उपस्थित सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों से पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने तथा अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि हरे-भरे वातावरण से न केवल प्रकृति संतुलित रहती है. बल्कि आने वाली पीढ़ियों को भी स्वच्छ एवं सुरक्षित पर्यावरण प्राप्त होता है.


कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित सदस्यों ने पौधों की नियमित देखभाल करने एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति समाज को जागरूक करने का संकल्प लिया .इस मौके पर कॉलेज के प्रबंधक नरसिंह महतो के अलावे अन्य शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहीं.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही