Search

 
 
 

Chaibasa News: मधुसूदन विद्यालय के संस्थापक श्याम सुंदर महतो की पहली पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि

चक्रधरपुर के आसनतलिया स्थित मधुसूदन विद्यालय के संस्थापक सह पूर्व चेयरमैन दिवंगत  श्याम सुंदर महतो की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. जहां श्याम सुंदर महतो की तस्वीर पर द्रौपदी महतो ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी.
 

Shambhu Kumar

Chakradharpur: चक्रधरपुर के आसनतलिया स्थित मधुसूदन विद्यालय के संस्थापक सह पूर्व चेयरमैन दिवंगत  श्याम सुंदर महतो की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. जहां श्याम सुंदर महतो की तस्वीर पर द्रौपदी महतो ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी.


इस मौके पर परिवार के सदस्यों, मधुसूदन मेमोरियल एजुकेशनल सोसाइटी तथा सरस्वती देवी मेमोरियल एजुकेशनल ट्रस्ट के पदाधिकारियों और सदस्यों ने भी एस.एस. महतो की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया.

 

इसे भी पढ़ें:


सोसाइटी के सचिव लक्ष्मण महतो ने श्याम सुंदर महतो के साथ बिताए संस्मरणों को साझा करते हुए कहा कि उनके बताए मार्ग पर चलते हुए मधुसूदन संस्था को निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी. वहीं उप-प्राचार्य वसंत कुमार महतो ने कहा कि संस्था को आगे ले जाना सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं का कर्तव्य ही नहीं, बल्कि महत्वपूर्ण उत्तरदायित्व भी है. 


एस.एस. महतो के पूर्व शिष्य जेनाराम पूर्ति ने उन्हें अपना मार्गदर्शक बताते हुए श्रद्धांजलि दी और कहा कि उनके आदर्श एवं मार्गदर्शन सदैव प्रेरणास्रोत बने रहेंगे. इस अवसर पर श्याम सुंदर महतो के पुत्र सह मधुसूदन विद्यालय के चेयरमैन बी.के. हिंदवार, प्राचार्य के. नागराजू, उप-प्राचार्य वसंत कुमार महतो, उप-प्राचार्या आरती कोड़वार, परीक्षा नियंत्रक दिनेश कुमार चक्रवर्ती, जगदीश जामुदा के अलावे विद्यालय के सभी शिक्षक, शिक्षिकाएं, मधुसूदन मेमोरियल ट्रस्ट से जुड़े सभी सदस्य मौजूद थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही