Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Chaibasa News: करिका में भगवान बिरसा मुंडा को पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, छऊ नृत्य व मेले का आयोजन

पश्चिमी सिंहभूम जिला के बंदगांव प्रखंड की करिका गांव में मंगलवार को वीर बिरसा मुंडा मेमोरियल क्लब के तत्वावधान में महान स्वतंत्रता सेनानी एवं धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर कई नेताओं ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की.
Advertisement
Advertisement

Shambhu Kumar

Chakradharpur: पश्चिमी सिंहभूम जिला के बंदगांव प्रखंड की करिका गांव में मंगलवार को वीर बिरसा मुंडा मेमोरियल क्लब के तत्वावधान में महान स्वतंत्रता सेनानी एवं धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर कई नेताओं ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की. जिसमें चक्रधरपुर नगर परिषद अध्यक्ष सह झामुमो नेता सन्नी उरांव सहित जीप सदस्य जसफीन हमसाय, झामुमो नेता विवेक सिंह विक्की एवं मुखिया रजनी पुष्पा हेम्ब्रम सहित कई लोग शामिल रहे. 


इस मौके पर सन्नी उरांव ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा केवल एक स्वतंत्रता सेनानी नहीं थे, बल्कि जल, जंगल, जमीन, संस्कृति और आदिवासी अस्मिता की रक्षा के लिए संघर्ष करने वाले महान जननायक थे. बिरसा मुंडा का पूरा जीवन अन्याय, शोषण और दमन के खिलाफ संघर्ष का प्रतीक है. उनका जीवन आज भी युवाओं को अपने अधिकारों, संस्कृति और समाज की रक्षा के लिए प्रेरित करता है.


समिति के संरक्षक जदुराय मुंडरी ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने अंग्रेजी हुकूमत और शोषणकारी व्यवस्था के खिलाफ जो ऐतिहासिक संघर्ष किया, वह आज भी समाज को दिशा देने का काम करता है. बिरसा मुंडा ने हमें अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने, अपनी पहचान और अधिकारों की रक्षा करने तथा समाज को एकजुट रखने का संदेश दिया है. 


इससे पूर्व भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि के अवसर पर करिका के बरगद चौक से मशाल जुलूस निकाला गया, जो बिरसा मुंडा की प्रतिमा स्थल तक पहुंचा. जुलूस के दौरान भगवान बिरसा मुंडा अमर रहें, जय झारखंड एवं अन्य नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा. वहीं स्थानीय कलाकारों ने पारंपरिक छऊ एवं आदिवासी सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया. 


कार्यक्रम में संरक्षक जदुराय मुंडरी, पूर्व अध्यक्ष कांडे मुंडा, गोपाल मुंडा, बिरसा मुंडू, हीरालाल प्रधान, लाम्बो मुंडू, डीड़ू मुंडू, प्रदीप बोदरा, गालू सांडी पुरती, जेटा मुंडा, कालीदास पुरती, सुखराम मुंडू, करकटा बगराय मुंडू, सिनु मुंडा, नंदलाल मुंडू, सावन पूर्ति, दसाय मुंडू, जुरा मुंडू, लोसा मुंडा, लेम्सा मुंडा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही