Search

 
 
 

Chaibasa News: बंदगांव में ट्रक व बाइक की भिड़ंत, 17 वर्षीय युवक की मौत, दो गंभीर

पश्चिमी सिंहभूम जिले के बंदगांव थाना क्षेत्र के माटागड़ में शुक्रवार देर शाम ट्रक और बाइक के बीच हुई जोरदार भिड़ंत में 17 वर्षीय रामराय नाग (निवासी- ईचागुटु, बंदगांव) की मौत हो गई. जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए.
 
पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिला की खबरें

Shambhu Kumar

Chakradharpur: पश्चिमी सिंहभूम जिले के बंदगांव थाना क्षेत्र के माटागड़ में शुक्रवार देर शाम ट्रक और बाइक के बीच हुई जोरदार भिड़ंत में 17 वर्षीय रामराय नाग (निवासी- ईचागुटु, बंदगांव) की मौत हो गई. जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. बताया जाता है कि एक ही बाइक पर तीन युवक सवार थे. माटागड़ के समीप ट्रक से हुई टक्कर में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए.

 Uploaded Image
घटना की सूचना मिलते ही बंदगांव थाना प्रभारी मनीष कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. स्थानीय लोगों के सहयोग से पुलिस ने सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान रामराय नाग की मौत हो गई. वहीं, दोनों घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उन्हें रांची स्थित रिम्स रेफर कर दिया.

 

इसे भी पढ़ें:


पुलिस ने मृत युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल भेज दिया है. साथ ही दुर्घटनाग्रस्त बाइक एवं ट्रक को जब्त कर थाने ले गई. थाना प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि माटागड़ में ट्रक एवं बाइक की टक्कर में तीन युवक घायल हुए थे, जिनमें से एक की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई.


दोनों घायलों को बेहतर उपचार के लिए रांची रिम्स रेफर किया गया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. बता दें, समाचार लिखे जाने तक मृतक के परिजनों की ओर से कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई.  आवेदन मिलने पर नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. घटना के बाद ईचागुटु गांव सहित आसपास के क्षेत्र में शोक का माहौल है. पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी हुई है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही