Search

 
 
 

Chaibasa News: मनोहरपुर में स्कूटी सीखने के दौरान पुल से गिरा 2 किशोर, मौके पर मौत

पश्चिमी सिंहभूम जिला के मनोहरपुर में रविवार दोपहर सड़क हादसे में दो युवक की मौत हो गई. घटना मनोहरपुर थाना क्षेत्र की पुराना मनोहरपुर में हुई. जहां दोस्त से स्कूटी मांगकर चलाना सीखने जा रहे दो लड़के अनियंत्रित होकर कलवर्ट पुल से नीचे गिर गए.
 

Chakradharpur (Shambhu Kumar): पश्चिमी सिंहभूम जिला के मनोहरपुर में रविवार दोपहर सड़क हादसे में दो युवक की मौत हो गई. घटना मनोहरपुर थाना क्षेत्र की पुराना मनोहरपुर में हुई. जहां दोस्त से स्कूटी मांगकर चलाना सीखने जा रहे दो लड़के अनियंत्रित होकर कलवर्ट पुल से नीचे गिर गए. इस दुर्घटना में दोनों किशोर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है.


मृतकों की पहचान पुराना मनोहरपुर निवासी संजय लोहार के 14 वर्षीय पुत्र वतन लोहार और मनीपुर निवासी शिव कुमार सांडिल के 17 वर्षीय पुत्र ओम सांडिल के रूप में हुई है. बताया जाता है कि दोनों किशोर स्कूटी का अभ्यास करने के लिए पास के एक मैदान में जा रहे थे. इसी दौरान कलवर्ट पुल पार करते समय गाड़ी अनियंत्रित हो गई और दोनों सीधे पुलिया के नीचे जा गिरे.


इससे सिर, पैर व शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट लगने के कारण दोनों की मौत हो गई. हालांकि घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को इलाज के लिए मनोहरपुर सीएचसी लाया गया, जहां ड्यूटी पर तैनात डॉ. विज्ञानी ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले में कार्रवाई में जुट गई है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही