Search

 
 
 

Ramgarh News: विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जागरूकता वाहनों को उपायुक्त ने किया रवाना

विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर रामगढ़ के उपायुक्त ऋतुराज ने जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य आम जनमानस को तंबाकू सेवन के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा तंबाकू निषेध एवं नियंत्रण कार्यक्रम को जन-जन तक पहुंचाना है.
 

Ramgarh: विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर रामगढ़ के उपायुक्त ऋतुराज ने जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य आम जनमानस को तंबाकू सेवन के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा तंबाकू निषेध एवं नियंत्रण कार्यक्रम को जन-जन तक पहुंचाना है.


इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि तंबाकू का सेवन स्वास्थ्य के लिए अत्यंत हानिकारक है तथा इससे अनेक गंभीर एवं जानलेवा बीमारियां उत्पन्न होती हैं. उन्होंने सभी नागरिकों से तंबाकू एवं तंबाकू उत्पादों से दूर रहने तथा अपने परिवार एवं समाज को भी इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने की अपील की.


जागरूकता रथ के माध्यम से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में तंबाकू निषेध एवं नियंत्रण कार्यक्रम के तहत व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा. रथ के जरिए लोगों को तंबाकू सेवन से होने वाले नुकसान, इससे बचाव के उपाय तथा सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी जाएगी.

 

कार्यक्रम के दौरान सिविल सर्जन प्रभारी डॉ. स्वराज, राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम की नोडल पदाधिकारी डॉ. तूलिका रानी, एनडीसी सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे. कार्यक्रम के तहत साहियाओं द्वारा जागरूकता रैली का भी आयोजन किया गया. रैली के माध्यम से तंबाकू मुक्त समाज के निर्माण का संदेश देते हुए लोगों को तंबाकू सेवन छोड़ने एवं दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही