Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Palamu News: फिजिकल टीचर का शव खिड़की से लटका मिला, जांच में जुटी पुलिस

पांकी थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहने वाले एक फिजिकल टीचर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. उनका शव कमरे की खिड़की से लटका हुआ मिला. मृतक की पहचान सत्यप्रकाश श्रीवास्तव के रूप में हुई है. वे तरहसी थाना क्षेत्र के सिलदिलिया विद्यालय में फिजिकल टीचर के पद पर कार्यरत थे.
Advertisement
Advertisement

Palamu: पांकी थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहने वाले एक फिजिकल टीचर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. उनका शव कमरे की खिड़की से लटका हुआ मिला. मृतक की पहचान सत्यप्रकाश श्रीवास्तव के रूप में हुई है. वे तरहसी थाना क्षेत्र के सिलदिलिया विद्यालय में फिजिकल टीचर के पद पर कार्यरत थे.

 

वे मूल रूप से उत्तर प्रदेश के जौनपुर के रहने वाले थे.घटना की सूचना मिलने पर पांकी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. साथ ही घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं. 

 

पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है. परिजनों के पांकी पहुंचने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही