Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Chaibasa News: विजयवर्गीय वैश्य सभा व महिला मंडल ने किया पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चाईबासा विजयवर्गीय वैश्य सभा एवं विजयवर्गीय महिला मंडल के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को चाईबासा पुलिस लाइन परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया.
Advertisement
Advertisement
पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिला की खबरें

Shambhu Kumar

Chaibasa: पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चाईबासा विजयवर्गीय वैश्य सभा एवं विजयवर्गीय महिला मंडल के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को चाईबासा पुलिस लाइन परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए तथा उनके संरक्षण और नियमित देखभाल का संकल्प लिया गया.

Uploaded Image

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए अधिक से अधिक पौधरोपण करना समय की आवश्यकता है. उन्होंने लोगों से अपने घरों, विद्यालयों और सार्वजनिक स्थानों पर पौधे लगाने तथा उनकी देखभाल करने की अपील की. 

 

इसे भी पढ़ें:


कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना और लोगों को वृक्षारोपण के लिए प्रेरित करना है. इस मौके पर अशोक विजयवर्गीय, राजू विजयवर्गीय, आलोक गुप्ता, कोमल विजय, रेणु विजय, सुनीता विजय, बबली विजय, पुष्पा विजय, हेमा विजय, किरण गुप्ता, ज्योति विजय एवं नीतू विजय सहित सभा और महिला मंडल के कई सदस्य उपस्थित रहे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही