Search

 
 
 

Chaibasa News: रोजगार की मांग को लेकर मनोहरपुर में ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

स्थानीय युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की मांग को लेकर बुधवार को पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर प्रखंड अंतर्गत चिड़िया-अंकुवा चौक पर ग्रामीणों ने चाईबासा–मनोहरपुर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया.
 
पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिला की खबरें

Shambhu Kumar

Chakradharpur: स्थानीय युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की मांग को लेकर बुधवार को पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर प्रखंड अंतर्गत चिड़िया-अंकुवा चौक पर ग्रामीणों ने चाईबासा–मनोहरपुर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया. आंदोलन में अंकुवा, टिमरा, चिड़िया, सोदा, विनुबा सहित आसपास के छह गांवों के सैकड़ों ग्रामीण शामिल हुए.

Uploaded Image
सड़क जाम के कारण मुख्य मार्ग पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. प्रदर्शनकारी ग्रामीणों ने कहा कि क्षेत्र में संचालित उद्योगों एवं परियोजनाओं में स्थानीय लोगों को रोजगार नहीं मिल रहा है. कई बार अधिकारियों और प्रबंधन के समक्ष मांग रखी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई. इससे ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है.

 

इसे भी पढ़ें:


ग्रामीणों ने स्पष्ट कहा कि जब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा. सड़क जाम की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस बल मौके के लिए रवाना हो गए. समाचार लिखे जाने तक ग्रामीण सड़क पर डटे रहे और प्रशासन के साथ वार्ता की तैयारी चल रही.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही