Search

 
 
 

Jamshedpur News : पूर्वी सिंहभूम में मलेरिया का प्रकोप बढ़ा, 10 दिनों में मिले 1,374 मरीज

पूर्वी सिंहभूम जिले में मलेरिया के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है. जिले में पिछले 10 दिनों में 39,962 लोगों की जांच की गई, जिनमें 1,374 लोगों में मलेरिया की पुष्टि हुई है.
 
लोह नगरी जमशेदपुर की खबरें

Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम जिले में मलेरिया के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है. जिले में पिछले 10 दिनों में 39,962 लोगों की जांच की गई, जिनमें 1,374 लोगों में मलेरिया की पुष्टि हुई है. संक्रमितों में सामान्य मलेरिया के साथ-साथ ब्रेन मलेरिया (सेरेब्रल मलेरिया) के मरीज भी शामिल हैं. स्वास्थ्य विभाग ने प्रभावित इलाकों में जांच अभियान तेज कर दिया है.

 

Uploaded Image

पीड़ितों की जांच करती स्वास्थ्य विभाग की टीम.


हाल ही में चलाए गए विशेष जांच अभियान के दौरान 10,202 लोगों की जांच की गई, जिनमें 95 नए मरीज मिले. स्वास्थ्य विभाग ने अब नई रणनीति अपनाई है. इसके तहत जिस गांव में एक भी मलेरिया संक्रमित मरीज मिलेगा, वहां तीन दिनों के भीतर पूरे गांव के सभी लोगों की जांच की जाएगी, ताकि संक्रमण को समय रहते रोका जा सके.

 

 

मलेरिया नियंत्रण अभियान की समीक्षा के लिए घाटशिला अनुमंडल अस्पताल में सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक में सभी चिकित्सा पदाधिकारियों और स्वास्थ्यकर्मियों को अभियान को युद्धस्तर पर चलाने के निर्देश दिए गए. सिविल सर्जन ने कहा कि स्वास्थ्यकर्मी घर-घर जाकर रैपिड डायग्नोस्टिक किट (आरडीके) से जांच करेंगे और प्रतिदिन कम से कम 5,000 लोगों की जांच सुनिश्चित करें.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही