Search

 
 
 

Chaibasa News: नगरकट्टा में ग्रामीणों ने विकास योजनाओं को लेकर की बैठक

पश्चिमी सिंहभूम जिले के मंझारी प्रखंड अंतर्गत ग्राम नगरकट्टा में ग्रामीण मुंडा भगवान बिरुवा की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक में मझगांव प्रखंड के पांडुकी में बीते दिनों हुई घटना, गांव के सर्वांगीण विकास, कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर चर्चाएं हुईं.
 
पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिला की खबरें

Sukesh kumar

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिले के मंझारी प्रखंड अंतर्गत ग्राम नगरकट्टा में ग्रामीण मुंडा भगवान बिरुवा की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक में मझगांव प्रखंड के पांडुकी में बीते दिनों हुई घटना, गांव के सर्वांगीण विकास, कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर चर्चाएं हुईं. 

Uploaded Image
बैठक में गांव के बुद्धिजीवियों, महिलाओं, युवाओं एवं युवतियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई. इस अवसर पर आदिवासी हो समाज युवा महासभा के पश्चिमी सिंहभूम जिला अध्यक्ष शेरसिंह बिरुवा ने वर्तमान में चल रही एसआईआर प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी ग्रामीणों के साथ साझा करते हुए इससे संबंधित आवश्यक जागरूकता प्रदान की.

 

इसे भी पढ़ें:


बैठक में नगरकट्टा गांव में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की आवश्यकता पर विशेष बल दिया गया. सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि गांव में नए स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण की मांग को लेकर शीघ्र ही उपायुक्त, पश्चिमी सिंहभूम को मांग-पत्र सौंपा जाएगा, ताकि ग्रामीणों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकें. 


इसके अतिरिक्त हो समाज की पारंपरिक स्वशासन व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से मानकी-मुंडा आवास निर्माण, देशाउली (पारंपरिक पूजा स्थल) की घेराबंदी तथा गांव की जर्जर सड़क के निर्माण की मांग पर भी चर्चा हुई. 
बैठक का समापन सामाजिक एकता, आपसी भाईचारे तथा गांव के समग्र विकास के लिए सभी ग्रामीणों के सामूहिक सहयोग एवं सहभागिता के संकल्प के साथ हुआ.

 

बैठक में आदिवासी हो समाज युवा महासभा के जिला सचिव ओयबन हेम्ब्रम, बुदिया बिरुवा, बाबेन बिरुवा, मंगल सिंह सांडिल, लक्ष्मी बिरुवा, मानी बिरुवा, महती गोप, गोदादर गोप, मोनसा बिरुवा, मुकेश गोप, कनय सांडिल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही