Search

Chaibasa News : हिरणी जलप्रपात का जलस्तर बढ़ा, लोगों को किया गया सतर्क

हिरणी जलप्रपात में तैनात सुरक्षाकर्मी व अन्य कर्मचारी जलस्तर पर लगाताक नजर बनाये हुए हैं.  बढ़ते जलस्तर और सुरक्षा के मद्देनजर पर्यटकों को हिरणी जलप्रपात के समीप जाने से रोक लगा दी गई है. जलप्रपात के नजदीक बस्ती में रहने वाले लोगों को भी सर्तक रहने को कहा गया है.
 
Shambhu Kumar

Chakradharpur :  पिछले चार दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण हिरणी जलप्रपात उफान पर है. पश्चिमी सिंहभूम जिले के बंदगांव प्रखंड स्थित जलप्रपात में पानी खतरे के निशान से चार मीटर ऊपर बह रहा है. 

हिरणी जलप्रपात में तैनात सुरक्षाकर्मी व अन्य कर्मचारी जलस्तर पर लगाताक नजर बनाये हुए हैं.  बढ़ते जलस्तर और सुरक्षा के मद्देनजर पर्यटकों को हिरणी जलप्रपात के समीप जाने से रोक लगा दी गई है. जलप्रपात के नजदीक बस्ती में रहने वाले लोगों को भी सर्तक रहने को कहा गया है.

Uploaded Image

इधर बारिश के कारण पश्चिमी सिंहभूम जिले के नदी-तालाब और नालों का जलस्तर बढ़ गया है. रोरो, खरकई, चक्रधरपुर के संजय-विंजय नदी के अलावा सोनुआ, गोईलकेरा, मनोहरपुर के कोयल-कारो नदी का जलस्तर बढ़ने से क्षेत्र के लोग चिंतित हैं.

बढ़ते जलस्तर को देखते हुए नदी किनारे रहने वाले लोगों को अलर्ट भी जारी किया गया है. अगर दो-तीन दिनों दिनों तक इसी तरह बारिश हुई तो क्षेत्र के नदी खतरों के निशान से ऊपर बहने लगेंगे. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही