Search

 
 
 

Chaibasa News: झारखंड की जमीन और संसाधनों पर किसी का कब्जा नहीं होने देंगे: सांसद, जोबा माझी

Chaibasa News: नए सदस्यों का जिला समिति की ओर से अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया. कार्यक्रम में सिंहभूम की सांसद जोबा माझी ने कहा कि झामुमो ने हमेशा झारखंड और यहां के लोगों के अधिकारों की आवाज मजबूती से उठाई है. उन्होंने कहा कि नोवामुंडी सहित पूरे पश्चिमी सिंहभूम में पार्टी के प्रति जनता का विश्वास लगातार बढ़ रहा है. विभिन्न दलों के कार्यकर्ताओं का झामुमो में शामिल होना इसका प्रमाण है.
 
झामुमो की कई लोगों ने ग्रहण की सदस्यता
  • नोवामुंडी में झामुमो का शक्ति प्रदर्शन, कई लोगों ने ली पार्टी की सदस्यता
  • गुआ शहीद दिवस ऐतिहासिक पल होगा: सांसद

Amit Kumar

Chaibasa News: पश्चिमी सिंहभूम जिले के नोवामुंडी प्रखंड स्थित आदिवासी एसोसिएशन भवन में आयोजित कार्यक्रम में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) को उस समय बड़ी राजनीतिक मजबूती मिली, जब विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े कई लोगों ने अपने पुराने दलों को छोड़कर झामुमो की सदस्यता ग्रहण की.

 

इनमें भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष एवं एसटी मोर्चा के जिला अध्यक्ष सह हो समाज युवा महासभा, जगन्नाथपुर अनुमंडल अध्यक्ष मंजीत कोड़ा तथा जेकेएलएम जगन्नाथपुर प्रखंड अध्यक्ष सुरेंद्र सिंकू सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए. 

 

इसे भी पढ़ें:


नए सदस्यों का जिला समिति की ओर से अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया. कार्यक्रम में सिंहभूम की सांसद जोबा माझी ने कहा कि झामुमो ने हमेशा झारखंड और यहां के लोगों के अधिकारों की आवाज मजबूती से उठाई है. उन्होंने कहा कि नोवामुंडी सहित पूरे पश्चिमी सिंहभूम में पार्टी के प्रति जनता का विश्वास लगातार बढ़ रहा है. विभिन्न दलों के कार्यकर्ताओं का झामुमो में शामिल होना इसका प्रमाण है.


सांसद ने कहा कि झारखंड की जमीन, जल, जंगल और प्राकृतिक संसाधनों पर किसी का कब्जा नहीं होने दिया जाएगा. उन्होंने लोगों से झारखंड के अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए एकजुट होकर आवाज उठाने का आह्वान किया. 


सांसद जोबा माझी ने कहा कि गुआ शहीद दिवस झारखंड के संघर्ष और इतिहास से जुड़ा महत्वपूर्ण अवसर है. इस वर्ष का आयोजन ऐतिहासिक पल होगा. उन्होंने कार्यकर्ताओं और आम लोगों से बड़ी संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की. 


वहीं झामुमो जिला अध्यक्ष सोनाराम देवगम ने कहा कि नोवामुंडी खनिज संपदा से समृद्ध क्षेत्र होने के बावजूद यहां रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं की चुनौतियां बनी हुई हैं. झामुमो इन मुद्दों पर लगातार संघर्ष करता रहेगा. जिला सचिव राहुल आदित्य ने बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया.


कार्यक्रम में जिला महिला अध्यक्ष सह जिला परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी सुरीन, जिला उपाध्यक्ष प्रेम सिंह मुंडरी, युवा जिला अध्यक्ष अभिषेक सिंकू, विश्वनाथ बाड़ा, अशोक दास, दुर्गाचरण देवगम, महेंद्र तिरिया समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही