Shambhu Kumar
Chaibasa News: पश्चिमी सिंहभूम जिले के कराईकेला थाना क्षेत्र के कोलजोमड़ो गांव में डायन होने का आरोप लगाकर एक महिला की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. शनिवार को सूचना मिलने पर कराईकेला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है तथा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है.
इसे भी पढ़ें:
बताया जाता है कि कोलजोमड़ो गांव निवासी साधु चरण सुम्बरुई की पत्नी रंदाई सुम्बरुई (46) शुक्रवार देर रात अपने घर में सो रही थी. इसी दौरान अज्ञात लोगों ने उन पर डंडे से हमला कर दिया. हमले में गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मौत हो गई.
शनिवार की सुबह जब परिजनों ने महिला को मृत अवस्था में देखा, तो इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही कराईकेला थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस घटना के पीछे के कारणों का पता लगाने में जुटी है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

