Search

 
 
 

Chaibasa News : घरेलू विवाद में महिला ने कीटनाशक दवा खाकर की आत्महत्या

पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोंटो थाना क्षेत्र के सुइअमबा गांव में घरेलू विवाद के बाद कीटनाशक दवा पीने से एक महिला की मौत हो गई. मृतका की पहचान गांव निवासी हरीश मुंडारी की 35 वर्षीय पत्नी जिरा मुंडारी के रूप में हुई है.
 
पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिला की खबरें

Shambhu Kumar

 

Chaibasa : पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोंटो थाना क्षेत्र के सुइअमबा गांव में घरेलू विवाद के बाद कीटनाशक दवा पीने से एक महिला की मौत हो गई. मृतका की पहचान गांव निवासी हरीश मुंडारी की 35 वर्षीय पत्नी जिरा मुंडारी के रूप में हुई है. 

 

 

घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है.बताया जाता है कि किसी बात को लेकर जिरा मुंडारी का अपने परिजनों के साथ विवाद हो गया था. विवाद के बाद वह काफी आहत और गुस्से में थी.इसी दौरान उसने घर में रखी कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया. 

 

दवा पीने के कुछ ही देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी. परिजनों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन उसकी मौत हो गई.घटना की सूचना टोंटो थाना पुलिस को दी गई.वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को अपने कब्जे में लिया.सोमवार को पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, चाईबासा भेज दिया.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही