Search

 
 
 

Chaibasa News: रोरो नदी में डूबने से महिला की मौत

पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा स्थित रोरो नदी में नहाने के दौरान डूबने से मुफस्सिल थाना अंतर्गत रोरो गांव निवासी 45 वर्षीय मुन्नी सुंडी की मौत हो गई.
 
पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिला की खबरें

Chaibasa (Shambhu Kumar):पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा स्थित रोरो नदी में नहाने के दौरान डूबने से मुफस्सिल थाना अंतर्गत रोरो गांव निवासी 45 वर्षीय मुन्नी सुंडी की मौत हो गई.बताया जाता है कि रविवार देर शाम में वह अकेले नदी नहाने के लिए गई थी.नहाने के दौरान वह गहरे पानी में डूब गई.जब वह देर शाम तक घर वापस नहीं आई तो परिजन उसे खोजबीन करने लगे.

 

 

 

खोजबीन के दौरान नदी में शव को तैरता देखा गया.इसके बाद देर रात में ग्रामीणों ने मिलकर शव को नदी से बाहर निकाला.रात के लगभग 11 बजे सदर अस्पताल लाया गया ,जहां डॉक्टरों ने मुननी सुंडी को मृत घोषित कर दिया.वहीं सोमवार को चाईबासा के सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही