Search

 
 
 

Chaibasa News: चक्रधरपुर में मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस, पोड़ाहाट स्टेडियम में जुटे हजारों लोग

पश्चिमी सिंहभूम जिला के चक्रधरपुर में आदिवासी समन्वय समिति के तत्वाधान में रविवार को हर्षोल्लास के साथ विश्व आदिवासी दिवस मनाया गया. इस अवसर पर शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई,  जिसमें विभिन्न आदिवासी समुदायों के लोग पारंपरिक वेशभूषा में बाजे-गाजे के साथ शामिल हुए.
 

Shambhu Kumar

Chakradharpur: पश्चिमी सिंहभूम जिला के चक्रधरपुर में आदिवासी समन्वय समिति के तत्वाधान में रविवार को हर्षोल्लास के साथ विश्व आदिवासी दिवस मनाया गया. इस अवसर पर शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई,  जिसमें विभिन्न आदिवासी समुदायों के लोग पारंपरिक वेशभूषा में बाजे-गाजे के साथ शामिल हुए. 


समारोह की शुरुआत पोटका स्थित आदिवासी मित्र मंडल से हुई. यहां सबसे पहले धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि देने के बाद दियुरी ने आदिवासी परंपरा अनुसार पूजा अर्चना की गई. इसके बाद पारंपारिक वेशभूषा में बाजे-गाजे के साथ शोभायात्रा सह झांकी निकाली गई. जो पोड़ाहाट स्टेडियम पहुंची. जहां विश्व आदिवासी दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया. 

 

इसे भी पढ़ें:


इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही आदिवासी समुदायों एवं प्रकृति के संरक्षण, संवर्धन, सामाजिक- सांस्कृतिक-आर्थिक-शैक्षणिक उन्नति, नशापान और अंधविश्वास जैसे ज्वलंत मुद्दों पर समाज के बुद्धिजीवियों ने मंतव्य रखा और मार्गदर्शन किया. 


समारोह में खरसावां के विधायक दशरथ गागराई, पूर्व विधायक बहादुर उरांव, पूर्व विधायक शशिभूषण सामाड, प्रखंड प्रमुख ज्योति सिजुई, जिला परिषद सदस्य मीना जोंकों, डॉ विजय सिंह गागराई, विश्व आदिवासी दिवस समारोह आयोजन समिति के अध्यक्ष विजय सिंह सामाड, उपाध्यक्ष श्याम मुंडा, सोमनाथ कोया, मंगल सरदार तथा गणपति महली, सचिव विजय नाग, सह सचिव ताराकांत सिजुई, कोषाध्यक्ष भोलेनाथ बोदरा तथा सह कोषाध्यक्ष नीतिमा जोंको, सलाहकार सदस्य प्रीतम बांकिरा, विजय कच्छप, बुधू गागराई, गोस्नर दोंगो, जंगल सिंह गागराई, बुधराम उरांव, रामलाल मुंडा तथा विश्राम मुंडा, कार्यकारिणी सदस्य माधो केराई, डिबरु दोंगो, अमित कुमार बोदरा, मंजूश्री तियु, मालती हेम्ब्रोम, पूनम कोड़ा, मेलानी बोदरा तथा राहुल हेम्ब्रोम, मुखिया मेलानी बोदरा, लक्ष्मी केराई आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही